फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   GDA's bulldozer razed illegal constructions in Shahpur Bamheta.

Ghaziabad News: शाहपुर बम्हैटा में अवैध निर्माणों पर चला जीडीए का बुलडोजर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
GDA's bulldozer razed illegal constructions in Shahpur Bamheta.
बम्हेटा में अवैध अतिक्रमण को हटाने पहुंची गाजियाबाद विकास प्राधिकरण की टीम। स्रोत जी डी ए
गाजियाबाद। शाहपुर बम्हैटा में शनिवार को अवैध निर्माणों पर जीडीए का बुलडोजर चला। जीडीए के अपर सचिव प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि खसरा संख्या 1898 पर लगभग 5000 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में पहले से बनी चहारदीवारी के अंदर लगभग 200 वर्ग मीटर में लोहे के पाइप खड़े कर टीन शेड, एक कमरे का निर्माण किया गया था। इस निर्माण के खिलाफ वाद दायर किया गया था। वहीं, अर्बन होम के पीछे, आदित्य वर्ल्ड सिटी गाजियाबाद में लगभग 1000 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में चिकन प्वाइंट की दुकानें और वेयर हाउस का निर्माण कर पास में ही रिक्त भूमि पर निर्माण किया जा रहा था। ध्वस्तीकरण आदेश के अनुपालन में अवैध निर्माणों को ध्वस्त करने की कार्रवाई की गई। विरोध के बाद भी प्राधिकरण पुलिस बल ने ध्वस्तीकरण की कार्रवाई जारी रखी। अवैध कालोनी में काॅलोनाइजर की ओर से बनाई गई सड़क, चहारदीवारी, साइट ऑफिस को ध्वस्त कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed