फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   GDA workers will continue to have quarantine on cough-fever symptoms

खांसी-बुखार के लक्षण पर जीडीए कर्मी रहेंगे क्वॉरेंटाइन

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2020 05:20 PM IST
विज्ञापन
GDA workers will continue to have quarantine on cough-fever symptoms
जीडीए कार्यालय - फोटो : AMAR UJALA
सबहेड- जीडीए में कोरोना पॉजिटिव के आए कई मामले, प्राधिकरण ने उठाए कई एहतियातन कदम, हुआ सैनिटाइजेशन - बीते सोमवार को एक कंप्यूटर ऑपरेटर के कोरोना पॉजिटिव आने पर मचा था हड़कंप - जीडीए सचिव ने दिए निर्देश, खांसी-बुखार के लक्षण पर प्रभारी को सूचित कर खुद रहेंगे क्वॉरेंटाइन माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। जीडीए में कंप्यूटर ऑपरेटर के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद डर का माहौल बना हुआ है। अधिकारियों और कर्मचारियों की सुरक्षा के मद्देनजर प्राधिकरण की ओर से कार्यालय परिसर में नियमित रूप से सैनिटाइजेशन की प्रक्रिया जारी है। दूसरी ओर जीडीए सचिव ने किसी भी अधिकारी व कर्मचारी के साथ उनके परिवार के सदस्यों को खांसी, बुखार या कोरोना के लक्षण दिखाई देते हैं तो उन्हें खुद को होम क्वॉरेंटाइन करने के निर्देश दिए हैं। कर्मचारियों और अधिकारियों को केवल होम क्वॉरेंटाइन होने की जानकारी अपने प्रभारी अधिकारी को देनी होगी। इसके बाद प्रभारी अधिकारियों को इसकी सूचना आला अधिकारियों को देने के निर्देश दिए गए हैं। कोरोना के पॉजिटिव मामले आने के बाद प्राधिकरण कर्मचारियों में डर का माहौल है। बीते सोमवार को प्राधिकरण में कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटर के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद जीडीए में हड़कंप मच गया था। उससे पहले जीडीए उपाध्यक्ष के घर पर तैनात गार्ड की पत्नी के कोरोना पॉजिटिव आने की सूचना से कर्मचारियों के मन में पहले से ही भय बना हुआ था। ऐसे में प्राधिकरण में आने वाले कर्मचारी और अधिकारी कड़ाई से सोशल डिस्टेंसिंग व सैनिटाइजेशन की प्रक्रिया अपना रहे हैं। जीडीए ने कंप्यूटर ऑपरेटर की के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद कमरे को सील कर दिया था। साथ ही कंप्यूटर ऑपरेटर के साथ बैठने वाले दो बाबुओं और एक चपरासी की कोरोना की जांच कराने के बाद उन्हें होम क्वॉरेंटाइन पर भेज दिया है। कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए प्राधिकरण में नियमित रूप से सैनिटाइजेशन किया जा रहा है। सोशल डिस्टेंसिंग का कड़ाई से पालन करने के सभी कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं। बीते दो जून से प्राधिकरण में सभी कर्मचारियों और अधिकारियों को बुलाया जा रहा है। ऐसे में अंदरखाने कर्मचारी भय के माहौल में काम करने की बात कह रहे हैं। --------------- लिफ्ट के संचालन पर पहले से ही लगी है रोक जीडीए में लॉकडाउन के बाद से ही लिफ्ट की संचालन पर पूरी तरह से रोक लगी हुई है। कोरोना पॉजिटिव केस आने के बाद अगले आदेश तक लिफ्ट के संचालन पर रोक जारी रहेगी। प्राधिकरण परिसर में थूकने पर कार्रवाई के साथ जुर्माने का प्रावधान किया गया है। साथ ही गेट पर परिसर में प्रवेश करने से पहले हाथ धोने और सैनिटाइजेशन की व्यवस्था की गई है। कर्मचारियों को फाइलों को पलटने के लिए थूक की जगह पानी के इस्तेमाल करने के निर्देश दिए गए हैं। ------------------ कोट.... कंप्यूटर ऑपरेटर के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद प्राधिकरण में संक्रमण से बचाव के लिए सैनिटाइजेशन के साथ हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं। कर्मचारियों में खांसी, बुखार या फिर कोरोना के लक्षण दिखाई देने पर उन्हें खुद को होम क्वॉरेंटाइन करने के निर्देश दिए गए हैं। - संतोष कुमार राय, सचिव, जीडीए -------------
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed