फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   GDA will spend Rs 2300 crore on purchasing land for Harnandipuram scheme

Ghaziabad News: हरनंदीपुरम के लिए 2300 करोड़ का एस्टीमेट तैयार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 21 May 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
GDA will spend Rs 2300 crore on purchasing land for Harnandipuram scheme
गाजियाबाद। दिल्ली-मेरठ रोड पर हरनंदीपुरम आवासीय योजना में जमीन खरीदने पर 2300 करोड़ से अधिक का खर्च आने का एस्टीमेट जीडीए ने तैयार किया है।
विज्ञापन

मंगलवार को मेरठ में जीडीए की बोर्ड बैठक में अनुमोदन के लिए प्रस्ताव रखा जाएगा। वहीं, योजना में जमीन देने वाले किसानों को 10 फीसदी तक विकसित भूखंड देने का प्रस्ताव भी जीडीए ने तैयार किया है। जमीन खरीदने के लिए शासन की ओर से 400 करोड़ रुपये पहले ही जारी किए जा चुके हैं।
2004 में मधुबन-बापूधाम आवासीय योजना लाई गई थी। करीब 20 साल बाद हरनंदीपुरम आवासीय योजना लाई जा रही है। राजनगर एक्सटेंशन से सटे आठ गांवों की 501 हेक्टेयर जमीन पर यह योजना बसाई जानी है। इस योजना को विकसित करने पर करीब 15000 करोड़ की लागत का अनुमान लगाया गया है।
विज्ञापन

पहले चरण में पांच गांवों की जमीन क्रय करने करने की दिशा में काम शुरू हुआ है। पहले चरण में 120 हेक्टेयर में योजना पर काम होगा। इन गांवों की खसरा-खतौनी और जमीन के अन्य दस्तावेजों की जांच पूरी करने के साथ ही जमीन खरीदने के लिए दर का निर्धारण भी पिछले महीने हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीडीए वीसी अतुल वत्स ने बताया कि मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण योजना के तहत शासन की ओर से 400 करोड़ रुपये जमीन खरीदने के लिए जारी हो चुके हैं। किसानों से आपसी सहमति के आधार पर जमीन ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed