फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   GDA will provide drinking water to 3496 houses under Pradhan Mantri Awas Yojana

PM आवास के लाभार्थियों के लिए अच्छी खबर: 3496 मकानों को पेयजल उपलब्ध कराएगा जीडीए, बजट के चलते हो रही थी देरी

Sat, 27 Dec 2025 11:12 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद
माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 27 Dec 2025 11:12 PM IST
सार

वर्ष 2019 से बजट के इंतजार में जल निगम की ओर से देरी हो रही थी। प्राधिकरण की ओर से इसी वर्ष पेयजल के लिए कार्य शुरू कराया जाएगा।

विज्ञापन
GDA will provide drinking water to 3496 houses under Pradhan Mantri Awas Yojana
पीएम आवास योजना। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गरीबों के लिए बनाए गए प्रधानमंत्री आवास योजना के 3496 ई-डब्ल्यूएस भवनों तक पेयजल पहुंचाने के लिए कवायद तेज हो गई है। जल निगम की हीलाहवाली के बाद अब गाजियाबाद विकास प्राधिकरण की ओर से ई-डब्ल्यूएस भवनों को पेयजल पहुंचाने के लिए कार्य कराया जाएगा। इसके लिए प्राधिकरण की ओर से तैयारी की जा रही है। जल्द ही इसके लिए टेंडर जारी किया जाएगा।

विज्ञापन


जीडीए सचिव राजेश कुमार सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत शहर के विभिन्न स्थानों पर गाजियाबाद विकास प्राधिकरण की ओर से 3496 ई-डब्ल्यूएस भवनों का निर्माण कराया गया था। जल निगम की ओर से इलाके में पेयजल आपूर्ति के लिए कार्य कराया जाना था। इसके लिए 14 करोड़ सात लाख की लागत से पेयजल और सीवरेज व्यवस्था का एस्टीमेट भी तैयार किया गया था, लेकिन देरी के चलते अब जीडीए की ओर से इस कार्य को कराया जाएगा। बता दें कि पीएम आवास योजना के तहत जिले में पांच स्थानों पर ई-डब्ल्यूएस फ्लैट बनाए गए हैं। इनके आवंटन भी हो चुके हैं। पेयजल की व्यवस्था नहीं होने से अधिकांश आवंटी किराये के भवनों में रह रहे हैं। जीडीए की ओर से पेयजल लाइन बिछाने और भवनों तक पानी पहुंचाने के लिए जल निगम को पत्र लिखा गया था।
विज्ञापन


पूरा हो चुका है सभी कार्य
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनाए गए मकानों के लिए सभी कार्य को पूरा कर लिया गया है। सभी आवासों के लिए बिजली समेत अन्य कार्यों को पूरा करा दिया गया है। केवल पेयजल की सप्लाई के लिए कार्य को कराया जाना है। इसके लिए प्राधिकरण की ओर से तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहां कितने भवन
डासना : 432
मधुबन-बापूधाम : 856
प्रताप विहार : 1200
नूरनगर : 480
निवाड़ी : 528

यह होना है कार्य-
डासना : डासना में पेयजल पहुंचाने के लिए 200 किलोलीटर की पानी की टंकी, एक नलकूप और टंकी के चारों ओर चहारदीवारी और पंप हाउस।
मधुबन-बापूधाम : 325 किलोलीटर क्षमता की पानी की टंकी, परिसर, पंप हाउस, नलकूप का निर्माण।
प्रताप विहार सेक्टर-12 : 450 किलोलीटर क्षमता की पानी की टंकी, परिसर, दो नलकूप, पंप हाउस का निर्माण।
नूरनगर : 200 किलोलीटर क्षमता की पानी की टंकी, एक नलकूप, पंप हाउस, चहारदीवारी का निर्माण।
निवाड़ी : 250 किलोलीटर क्षमता की पानी की टंकी, परिसर में चहारदीवारी, एक नलकूप, पंप हाउस।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed