फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   GDA will issue Icard to retired employees

Ghaziabad News: रिटायर्ड कर्मचारियों को आईकार्ड जारी करेगा जीडीए

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 15 Aug 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
GDA will issue Icard to retired employees
गाजियाबाद। जीडीए के सेवानिवृत और मौजूदा कर्मचारियों को कई सहूलियत मिलेंगी। अब सेवानिवृत्त कर्मचारियों को जीडीए कार्यालय में आने-जाने के लिए बार-बार विजिटर पास नहीं बनवाना पड़ेगा। जीडीए उन्हें अस्थायी कार्ड जारी करेगा। यही नहीं सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों के फंड का जल्द से जल्द भुगतान कराने की व्यवस्था भी की जाएगी। जीडीए इसके लिए तीन सदस्यीय कमेटी भी बनाएगा।
विज्ञापन

जीडीए सचिव राजेश कुमार सिंह ने बताया कि प्राधिकरण के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पेंशन आदि कार्याें के लिए जीडीए कार्यालय में आना पड़ता है। उन्हें कार्यालय में आने के लिए बार-बार पास बनवाना पड़ता है। अस्थायी कार्ड बन जाने के बाद उन्हें इस प्रक्रिया से छूट मिल जाएगी। उन्होंने बताया कि कर्मचारियों के असामायिक निधन के बाद उनके परिजनों को भी फंड आदि का भुगतान लेने और अनुकंपा के आधार पर नौकरी पाने के लिए चक्कर न काटने पड़े इसके लिए विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की एक संयुक्त कमेटी बना दी जाएगी। यह कमेटी उनके सभी कार्याें का निस्तारण कराएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed