{"_id":"66a56ae27aa1f2c4060570a4","slug":"gda-will-increase-income-by-auctioning-vacant-plots-and-flats-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-428730-2024-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: खाली भूखंडों और फ्लैटों की नीलामी कर जीडीए बढ़ाएगा आय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: खाली भूखंडों और फ्लैटों की नीलामी कर जीडीए बढ़ाएगा आय
विज्ञापन
गाजियाबाद। जीडीए अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए प्राधिकरण क्षेत्र में रिक्त पड़ी संपत्तियों, भूखंडों को नीलाम करेगा। विभिन्न योजनाओं में कितनी संपत्तियां हैं, कितनी खाली हैं, किस प्रयोजन के लिए हैं, इसका डाटा तैयार करने का निर्देश संपत्ति विभाग के अधिकारियों को दिया गया है। वीसी अतुल वत्स ने बताया कि परिसंपत्तियों का ले आउट से मिलान कर सूची तैयार कराई जा रही है। ऐसी संपत्तियों को नीलामी के माध्यम से विक्रय किया जाएगा। इसके अलावा प्राधिकरण क्षेत्र में विभिन्न योजनाओं में नवसृजित किए जाने वाले भूखंडों के विकास कार्य में तेजी लाई जाएगी।
राजनगर एक्सटेंशन के ग्राम नूरनगर में खसरा संख्या 96 व 97 में रिक्त अधिग्रहीत भूमि का जोन एक के सिविल अभियंत्रण एवं विद्युत खंड की टीम द्वारा स्थल निरीक्षण किया गया। जल्द ही भूखंडों का बाहरी विकास कार्य कराकर नीलामी के माध्यम से विक्रय कराया जाएगा।
-- -- --
नूरनगर में चला जीडीए का बुलडोजर
गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन के नूरनगर में खसरा नंबर 225 पर कराए जा रहे निर्माण को जीडीए ने बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया। जोन एक की प्रवर्तन प्रभारी कनिका कौशिक ने बताया कि यहां बिना नक्शा पास कराए अवैध रूप से कॉलोनी बनाई जा रही थी। निर्माणाधीन अवैध काॅलोनी में चहारदीवारी का निर्माण कराया जा रहा था, वहीं, पास में ही पिंटू द्वारा विकसित की जा रही अवैध काॅलोनी में निर्माणाधीन भवन, सड़क, बिजली के खंभे और हम-तुम रोड पर अमरीश कुमार द्वारा अवैध रूप से निर्मित तीन दुकानों को पूर्ण रूप से ध्वस्त करा दिया गया। इस दौरान जीडीए की टीम को काफी विरोध का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
मौके पर प्रवर्तन दल और पुलिस बल ने मोर्चा संभाला और टकराव की स्थिति को नियंत्रित किया। कार्रवाई के दौरान जीडीए के सहायक अभियंता रुद्रेश शुक्ल, अन्य अवर अभियंता, सुपरवाइजर मौजूद रहे। बिना नक्शा पास कराए कोई भी निर्माण न कराने की हिदायत दी गई।