{"_id":"57d190784f1c1b3d3b31a16d","slug":"gda-will-create-multi-level-parking-in-rdc","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीडीए आरडीसी में बनाएगा मल्टीलेवल पार्किंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीडीए आरडीसी में बनाएगा मल्टीलेवल पार्किंग
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
Updated Fri, 09 Sep 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
मल्टीलेवल पार्किंग
- फोटो : अमर उजाला
शहर के पॉश इलाका आरडीसी में वाहन पार्क करने के लिए मारामारी की समस्या खत्म होने वाली है। जीडीए यहां 15 करोड की लागत से मल्टीलेवल पार्किंग बनाएगा। यह पार्किंग कुल पांच सौ वाहनों की क्षमता की होगी।जीडीए के कार्यवाहक चीफ इंजीनियर एके गुप्ता ने बताया कि जीडीए ने आरडीसी में पहले से पार्किंग के लिए 2500 वर्गमीटर जमीन छोड रखी थी।
विज्ञापन
अब इलाके में पार्किंग की गंभीर होती समस्या को देखते हुए जीडीए ने अवस्थापना निधि से पार्किंग बनाने का निर्णय लिया है। इस मामले को लेकर शीघ्र ही कमिश्नर के साथ एक बैठक होनी है।गुप्ता ने बताया कि इस पार्किंग में 200 कार और 300 दोपहिये वाहन खडी करने की व्यवस्था होगी। पार्किंग का निर्माण कार्य जल्द ही शुरू किया जाएगा, जिसे बनने में करीब एक साल का समय लग जाएगा।
विज्ञापन