{"_id":"6abc24f48371faf418042256","slug":"gda-used-bulldozers-against-illegal-plotting-in-muradnagar-ghaziabad-news-c-139-1-mdr1001-110966-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: जीडीए ने मुरादनगर में अवैध प्लॉटिंग पर चलाया बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: जीडीए ने मुरादनगर में अवैध प्लॉटिंग पर चलाया बुलडोजर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादनगर। जीडीए ने मंगलवार को करीब 37 हजार वर्ग मीटर भूमि पर विकसित की जा रही अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त करते हुए बड़ी कार्रवाई की। प्रवर्तन जोन-2 की टीम ने सड़क, बाउंड्रीवॉल और साइट ऑफिस ध्वस्त किए। यह कार्रवाई स्थानीय निर्माणकर्ताओं के विरोध के बीच पुलिस बल की मौजूदगी में की गई।
प्रवर्तन जोन-2 प्रभारी ने बताया कि राजकुमार, दुष्यंत और प्रमोद ने ग्राम सैतली में 18 हजार वर्ग मीटर भूमि पर अवैध प्लॉटिंग की। शोभापुर में विकास चौधरी उर्फ काजू चौधरी ने 1500 वर्ग मीटर क्षेत्र में प्लॉटिंग की थी। प्रमोद त्यागी ने भिक्कनपुर में 9000 वर्ग मीटर भूमि पर, जबकि सन्नी त्यागी ने नवीपुर बंबा वाली रोड पर 8500 वर्ग मीटर भूमि पर अवैध निर्माण किए। इन स्थलों पर निर्माण की कोई स्वीकृति नहीं थी। जीडीए ने कहा कि अवैध निर्माण के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। आगामी माह में चिह्नित कॉलोनियों पर ध्वस्तीकरण और सीलिंग की कार्रवाई होगी।