Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   GDA staff arrived to get consent forms signed without meeting demands; residents turned them away.

Ghaziabad News: मांगें पूरी किए बिना सहमति पत्र भरवाने पहुंचे जीडीए कर्मचारी, निवासियों ने लौटाया

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
GDA staff arrived to get consent forms signed without meeting demands; residents turned them away.

विज्ञापन

साहिबाबाद। भोपुरा स्थित तुलसी निकेतन कॉलोनी में पुनर्विकास को लेकर जीडीए और स्थानीय निवासियों के बीच विवाद बढ़ता नजर आ रहा है। सोमवार को कैबिनेट मंत्री के साथ हुई बैठक में अपनी मांगें रखने के अगले ही दिन मंगलवार को जीडीए कर्मचारी सहमति पत्र भरवाने पहुंच गए। इससे नाराज निवासियों ने विरोध शुरू कर दिया। महिलाओं ने आगे आकर कर्मचारियों को सहमति पत्र भरवाए बिना ही लौटा दिया।


स्थानीय निवासियों का आरोप है कि उनकी समस्याओं और मांगों पर अभी कोई ठोस निर्णय नहीं हुआ है। इसके बावजूद जीडीए की ओर से सहमति पत्र पर हस्ताक्षर कराने की जल्दबाजी की जा रही है। निवासियों ने सवाल उठाया कि जब पुनर्विकास की शर्तों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है तो वे किस आधार पर अपनी सहमति दें। स्थानीय निवासी बलवंत रावत ने बताया कि सोमवार को कैबिनेट मंत्री के साथ बैठक में कॉलोनी के लोगों ने अपनी मांगें रखी थीं। इन पर समाधान होने से पहले ही मंगलवार को कर्मचारी कॉलोनी में पहुंच गए। उनका आरोप है कि लोगों को समझाकर सहमति पत्र पर हस्ताक्षर कराने का प्रयास किया जा रहा था। इसका महिलाओं समेत अन्य निवासियों ने विरोध किया और कर्मचारियों को वापस भेज दिया। निवासियों का कहना है कि पुनर्विकास के बाद फ्लैट मालिकों को मिलने वाले मकानों का क्षेत्रफल, उनके मालिकाना अधिकार और मूलभूत सुविधाओं की स्थिति स्पष्ट होनी चाहिए। जब तक इन बिंदुओं पर लिखित आश्वासन नहीं मिलता, तब तक सहमति पत्र भरने का सवाल नहीं उठता। वहीं, जीडीए के सहायक अभियंता रुद्रेश शुक्ला का कहना है कि सहमति पत्र पर हस्ताक्षर कराने की प्रक्रिया पहले से चल रही है। मंगलवार को कर्मचारियों के विरोध का मामला उनके संज्ञान में नहीं है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed