{"_id":"58e286384f1c1bc06e5b5182","slug":"gda-s-105-employees-did-not-give-details-of-property","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीडीए के 105 कर्मचारियों ने नहीं दिया संपत्ति का ब्योरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीडीए के 105 कर्मचारियों ने नहीं दिया संपत्ति का ब्योरा
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Tue, 04 Apr 2017 09:25 PM IST
विज्ञापन
जीडीए
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शासन के आदेश के बावजूद जीडीए के 105 कर्मचारियों ने संपत्तियों का ब्योरा अभी तक नहीं दिया। जीडीए अधिकारियों ने इन 105 कर्मचारियों का वेतन रोकने के आदेश जारी कर दिए हैं। जल्द ही संपत्ति का ब्योरा जमा न कराया तो इन पर निलंबन की कार्रवाई भी की जा सकती है।
विज्ञापन
इसके अलावा एक हजार से ज्यादा अफसरों-कर्मचारियों ने संपत्तियों का ब्योरा जमा करा दिया है। उनका यह डाटा शासन को भेज दिया गया है।प्रदेश में नई सरकार के गठन के साथ ही सभी सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों से संपत्तियों का ब्योरा मांगा गया था। खासतौर से डेवलपमेंट अथॉरिटी के अधिकारी निशाने पर थे।
विज्ञापन
जीडीए ओएसडी डीपी सिंह ने करीब एक सप्ताह पहले ही सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से संपत्ति का ब्योरा मांगा था। उन्होंने बताया कि करीब एक हजार से ज्यादा लोग यह ब्योरा दे चुके हैं। ग्रुप सी के 19 और ग्रुप डी के 86 कर्मचारियों ने अभी तक संपत्ति का ब्योरा नहीं दिया है।
विज्ञापन
उनका वेतन रोक दिया गया है। संपत्ति का ब्यौरा देने पर ही वेतन जारी किया जाएगा।