फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   GDA property details will be visible on one click

Ghaziabad News: एक क्लिक पर सामने होगा जीडीए की संपत्ति का ब्योरा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 22 Dec 2024 12:48 AM IST
विज्ञापन
GDA property details will be visible on one click
गाजियाबाद। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण अपनी योजनाओं की संपत्तियों का ब्योरा प्रॉपर्टी मैनेजमेंट सिस्टम (पीएमएस) के तहत ऑनलाइन करने जा रहा है।
विज्ञापन

इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जीडीए की वेबसाइट पर जाकर एक क्लिक पर आवंटी या संपत्तिधारक संपत्ति से संबधित पूरी जानकारी कर सकेगा। पीएमएस योजना को जनवरी के दूसरे सप्ताह से लागू करने की योजना है। शनिवार को जीडीए में पीएमएस का प्रस्तुतीकरण दिया गया।

इस व्यवस्था के शुरू होने से प्राधिकरण की संपत्तियों की बिक्री, खरीद, नाम दर्ज और अन्य संबंधित मामले आसान हो जाएंगे। नामांतरण और अनापत्ति प्रमाणपत्र के लिए किसी को जीडीए के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। एचडीएफसी बैंक द्वारा नामित कंप्यूटर केंद्र, आगरा के प्रतिनिधि जीपी अग्रवाल और उनकी टीम ने पीएमएस से होने वाले फायदे का पीपीटी के माध्यम से प्रस्तुत किया। पीएमएस के तहत पहले फेज में नई संपत्तियों की क्रय-विक्रय, नाम दर्ज, नोड्यूज आदि को समाहित किया जाएगा। इसके बाद दूसरे फेज में लीगेसी डाटा को भी सिस्टम पर अपडेट किया जाएगा। जीडीए वीसी अतुल वत्स का कहना है कि अक्सर शिकायतें मिलती हैं कि फला पटल पर एक महीने पहले अप्लीकेशन दिया था लेकिन अभी तक काम नहीं हुआ है। रजिस्ट्री और नामांतरण के लिए लोग कई दिनों तक परेशान होते हैं। पीएमएस लागू होने के बाद ऐसा नहीं होगा। सब काम समय से होंगे और सब पर नजर रहेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed