फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   GDA personnel accused of extortion, video viral

जीडीए कर्मियों पर लगाया उगाही करने का आरोप, वीडियो वायरल

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2020 04:11 PM IST
विज्ञापन
GDA personnel accused of extortion, video viral
- विजयनगर निवासी साजिद खान ने जीडीए उपाध्यक्ष की शिकायत, कार्रवाई की मांग की माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। विजयनगर सेक्टर-12 निवासी साजिद खान ने जीडीए कर्मचारी और प्राधिकरण में तैनात दो पुलिसकर्मियों पर उगाही का आरोप लगाया है। मामले में पीड़ित साजिद खान ने जीडीए उपाध्यक्ष से शिकायत कर कर्मियों पर कार्यवाई की मांग की है। शिकायत से जुड़ा एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ सेकेंड बाद केवल कुछ लोगों की बातचीत ही सुनाई दे रही है। वीडियो में दिखाई दे रहे दोनों पुलिसकर्मियों के जीडीए में तैनात होने का दावा किया जा रहा है। पीड़ित साजिद खान ने बताया कि विजय नगर सेक्टर-12 एफ-चार में उनकी ओर से खरीदे गए 40 गज के प्लॉट पर एक कमरे का निर्माण कराया जा रहा है। जहां खुद को जीडीए का बाबू बता रहे एक कर्मी और दो पुलिस वालों ने उनसे 10 हजार रुपए की मांग की। पैसे न देने पर मकान का काम बंद कराने की धमकी भी दी। मामले में जिला उपाध्यक्ष से शिकायत कर उचित कार्यवाई की मांग की गई है। इस मामले में निगम वार्ड-48 पार्षद व जीडीए बोर्ड सदस्य मोहम्मद आसिफ खान ने भी जीडीए उपाध्यक्ष को पत्र लिखकर मामले की निष्पक्ष जांच करा कार्यवाई की मांग की है। -------
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed