{"_id":"579503f14f1c1b2d32c4b87d","slug":"gda-disturbing-writes-to-dm","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीडीए परेशान, जिलाधिकारी को लिखा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीडीए परेशान, जिलाधिकारी को लिखा पत्र
अमर उजाला ब्यूरो /गाजियाबाद
Updated Mon, 25 Jul 2016 12:58 AM IST
विज्ञापन
अन्य
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनजीटी द्वारा एलिवेटेड रोड के निर्माण पर रोक लगाने से जीडीए परेशान है। अब जीडीए ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर खसरा संख्या 1450 व 1453 का क्षेत्रफल मांगा है ताकि यह पता चल सके कि इन दोनों खसरा संख्याओं पर एलिवेटेड रोड के कुल कितने पिलर गाडे़ गए हैं। इसकी रिपोर्ट एक अगस्त तक जीडीए को एनजीटी में पेश करनी है।
बता दें कि पर्यावरण संरक्षक सुशील राघव ने एनजीटी में याचिका दाखिल कर कहा है कि उक्त दोनों खसरा संख्याओं पर जीडीए बिना पर्यावरण मंजूरी के एलिवेटेड रोड का निर्माण करा रहा है।
जीडीए के अधिशासी अभियंता चकरेश जैन ने बताया कि अभी यह स्पष्ट पता नहीं है कि उक्त दोनों खसरा संख्याओं के कितने हिस्से में एलिवेटेड रोड का निर्माण हुआ है, इसलिए खसरा संख्या का एरिया जानने के लिए शनिवार को जिलाधिकारी को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि इन दोनों खसरा संख्या को छोड़कर अन्य हिस्सों में रोड का निर्माण कार्य जारी है। एनजीटी ने 20 जुलाई को परियोजना का विस्तृत ब्योरा दस दिनों के अंदर पेश करने का आदेश जीडीए को दिया था।