फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   GDA Dilshad Garden Metro 50 million

जीडीए ने दिलशाद गार्डन मेट्रो के लिए 50 करोड़ और दिए

Sat, 07 May 2016 02:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sat, 07 May 2016 02:19 AM IST
विज्ञापन
GDA Dilshad Garden Metro 50 million
मेट्रो - फोटो : अमर उजाला

 जीडीए ने मेट्रो प्रोजेक्ट के लिए अपनी तिजोरी खोल दी है। चालू वित्त वर्ष में जीडीए ने डीएमआरसी को 50 करोड़ की राशि दी है। इसी महीने 50 करोड़ की एक और किश्त दी जाएगी। जीडीए का दावा है कि मेट्रो के लिए धन की कमी नहीं होने दी जाएगी। फिलहाल मेट्रो के पिलर कास्टिंग का काम चल रहा है।

विज्ञापन


गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के वित्त नियंत्रक टीआर यादव ने शुक्रवार को बताया कि मेट्रो प्रोजेक्ट के लिए अभी तक 340 करोड़ रुपए का भुगतान डीएमआरसी को किया जा चुका है, जिसमें अप्रैल में दिए गए 50 करोड़ रुपये भी शामिल हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि डीएमआरसी की तरफ से मई माह में 50 करोड़ की एक और किश्त मांगी गई है और मई में ही यह राशि भी दे दी जाएगी। उन्होंने कहा कि 22 सौ करोड़ रुपए के इस प्रोजेक्ट में जीडीए धन का अभाव नहीं होने देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मालूम हो कि दिल्ली के दिलशाद गार्डन से गाजियाबाद के नए बस अड्डे तक 9.41 किलोमीटर की दूरी में मेट्रो का निर्माण किया जाना है। सितंबर 2017 तक इसे पूरा करने का लक्ष्य है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed