{"_id":"693b17efaa79f7151a0eb249","slug":"gda-demolished-three-illegal-colonies-using-bulldozers-ghaziabad-news-c-139-1-mdr1001-107983-2025-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: जीडीए ने तीन अवैध कॉलोनियों को बुलडोजर चलाकर किया ध्वस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: जीडीए ने तीन अवैध कॉलोनियों को बुलडोजर चलाकर किया ध्वस्त
विज्ञापन
मोदीनगर। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) की टीम ने मोदीनगर के गांव बिसोखर व निवाड़ी के गांव अबूपुर मार्ग सादाबाद जखैवा में करीब 26 बीघा में विकसित की जा रहीं तीन अवैध कॉलोनियों का बृहस्पतिवार को बुलडोजर चलाकर ध्वस्तीकरण किया। ध्वस्तीकरण से कॉलोनाइजरों में हड़कंप मचा रहा।
गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) के उपाध्यक्ष नंदकिशोर कलाल के आदेश पर जोन-दो में बृहस्पतिवार को ध्वस्तीकरण अभियान चलाया गया। जीडीए के जोन-दो के प्रभारी ने बताया कि मोदीनगर के गांव बिसोखर में अंकुर नेहरा पुत्र संतोष नेहरा द्वारा खसरा संख्या-588 संतपुरा बिसोखर चामण्ड के पास लगभग 12 बीघा में अवैध प्लॉटिंग के लिए पूर्व में चिनाई कर सड़क पर मिट्टी भराई की गई है। जीडीए की टीम ने अवैध कॉलोनी में कॉलोनाइजर द्वारा बनाई गई सड़क, चाहरदीवारी और साइट ऑफिस आदि पर बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया।
इसके अलावा ग्राम सादाबाद जखेबा सहरावत फॉर्म वाली गली अबूपुर में योगेन्द्र, अनिल पुत्र चमन सिंह व मनोज पुत्र मांगे राम और बबलू चौधरी द्वारा खसरा संख्या-239 में लगभग दस बीघा में और सादाबाद जखैवा में अमित, हरीश पुत्र सुरेन्द्र सिंह द्वारा खसरा संख्या-129 और 130 में लगभग चार बीघा में बिना मानचित्र स्वीकृत अवैध रूप से विकसित की जा रही कॉलोनी में बुलडोजर चलाकर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के दौरान पुलिस बल तैनात रहा।