फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   GDA could not build 900 meter road in last 10 years

Ghaziabad News: 10 साल बीते 900 मीटर सड़क न बना पाया जीडीए

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 05 Mar 2024 01:34 AM IST
विज्ञापन
GDA could not build 900 meter road in last 10 years
गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन में 45 मीटर चौड़ी मास्टर प्लान रोड (आउटर रिंग रोड) का 900 मीटर के हिस्से का निर्माण जीडीए अधिकारी 10 साल में भी नहीं करा पाए हैं। इस जमीन का बाकी करीब छह किलोमीटर लंबे हिस्से का निर्माण हो चुका है, लेकिन 900 मीटर सड़क न बन पाने से मिग्सन रूफ समेत कई हाउसिंग सोसायटी के लोग इससे प्रभावित हो रहे हैं। उन्हें सोसायटी तक पहुंचने के लिए कनेक्टिविटी नहीं मिल पा रही है। इसका समाधान करने के लिए जीडीए उपाध्यक्ष ने मंगलवार को किसानों की बैठक बुलाई है। इसमें सड़क के लिए जमीन अधिग्रहण करने पर सहमति बनाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

यह मास्टर प्लान रोड एलिवेटेड रोड से राजनगर एक्सटेंशन, मोरटी होते हुए नार्दर्न पेरिफेरल रोड में मिल जाएगी और दुहाई के पास मेरठ हाईवे तक पहुंचेगी। इस अधूरी सड़क का निर्माण पूरा करने के लिए 3646 वर्गमीटर जमीन का अधिग्रहण किया जाना बाकी है। जीडीए के मुख्य अभियंता मानवेंद्र सिंह ने बताया कि आउटर रिंग रोड के लिए मोरटा गांव की 160 वर्गमीटर, शाहपुर गांव की 430 वर्गमीटर, अटौर गांव की 290 वर्गमीटर, मोरटी नूरनगर गांव की 500 वर्गमीटर और 45 मीटर चौड़ी रोड के लिए सिकरोड गांव की 900 वर्गमीटर व मोरटा की 559 वर्गमीटर और इसके लिए नार्दर्न पेरिफेरल रोड के लिए मोरटा गांव की 787 वर्गमीटर जमीन का अधिग्रहण किया जाना है। इन जमीन के मालिकों के साथ मंगलवार दोपहर जीडीए सभागार में बैठक होगी। किसानों से आपसी समझौते के तहत मुआवजा देकर जमीन लेने पर सहमति बनाने का प्रयास किया जाएगा। जमीन का अधिग्रहण हो जाने के बाद सड़क का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए बजट आवंटित हो चुका है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed