फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   GDA bulldozers razed roads and shops in an illegal colony in Muradnagar

जीडीए सख्त: दिल्ली के बाद गाजियाबाद में अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, सड़कें और बाउंड्रीवॉल ध्वस्त

Mon, 14 Sep 2026 07:18 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, मुरादनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादनगर Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 14 Sep 2026 07:18 PM IST
सार

मुरादनगर में जीडीए ने सोमवार को अवैध कॉलोनी पर कड़ी कार्रवाई की। इस दौरान 17 हजार वर्गमीटर क्षेत्र में हो रही प्लॉटिंग की सड़कें और दुकानें हटाई गईं। कॉलोनी के पीछे आरसीसी सड़कें और बाउंड्रीवॉल ध्वस्त कीं। 

विज्ञापन
GDA bulldozers razed roads and shops in an illegal colony in Muradnagar
अवैध निर्माण पर एक्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अवैध कॉलोनी विकसित किए जाने की शिकायत पर जीडीए ने सोमवार को ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। प्रवर्तन जोन-2 की टीम ने ग्राम रोरी में मंगल विहार कॉलोनी के पीछे करीब 17 हजार वर्गमीटर क्षेत्र में विकसित की जा रही प्लॉटिंग में बनाई गई आरसीसी सड़कें और बाउंड्रीवॉल ध्वस्त कर दी।

विज्ञापन


वहीं महेश मार्ग पर बनाए गए अवैध दुकानों के निर्माण को भी हटाया गया। जीडीए के अनुसार, खसरा संख्या 922, 923 और 924 में कॉलोनी विकसित करने के लिए सड़क निर्माण के उद्देश्य से मिट्टी भराई की जा रही थी।
विज्ञापन


मौके पर निर्माण से संबंधित स्वीकृत मानचित्र प्रस्तुत नहीं किया गया। टीम ने निर्माण कार्य बंद कराने के साथ दोबारा काम न करने की हिदायत दी। इसके अलावा ग्राम बेगमाबाद-बुदाना में महेश पार्क के समीप खसरा संख्या 884 में करीब 200 वर्गमीटर क्षेत्र में पिलर खड़े करने और दीवार चिनाई का काम भी चल रहा था। इसे भी तत्काल बंद कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीडीए के मुताबिक, कार्रवाई के दौरान स्थानीय निर्माणकर्ताओं और कॉलोनाइजरों ने विरोध किया, लेकिन प्राधिकरण पुलिस बल ने स्थिति नियंत्रित कर ध्वस्तीकरण जारी रखा। कार्रवाई के दौरान सहायक अभियंता, अवर अभियंता, प्रवर्तन जोन-2 का स्टाफ और प्रवर्तन दस्ता मौजूद रहा। प्राधिकरण ने बताया कि अवैध निर्माण और कॉलोनियों के खिलाफ अगले माह भी ध्वस्तीकरण व सीलिंग की कार्रवाई जारी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed