फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   gbd

Ghaziabad News: तीन दिन में उद्योग जगत में 500 करोड़ का कारोबार प्रभावित

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
gbd
गाजियाबाद। कांवड़ यात्रा के दौरान किए गए रूट डायवर्जन से तीन दिनों से अधिकांश उद्योगों के पहिये थम गए हैं। माल वाहक वाहन को जिले की सीमाओं पर रोक दिया गया। उद्यमियों का कहना इससे करीब 500 करोड़ रुपये का कारोबार प्रभावित हुआ है। अभी एक-दो दिन यही स्थिति बनी रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन


ईस्टर्न पेरिफेरल से डासना की ओर उतरने वाले वाहन एनएच पर रोके जा रहे हैं। सोमवार को एनएच पर खड़े ट्रक के चालकों से बात करने पर पता चला कि शहर में भारी वाहनों की नो एंट्री होने से उन्हें इंतजार करना पड़ रहा है। चालक सतीश तिवारी ने बताया कि वह केरल से माल लेकर आ रहे हैं। रविवार से यहां रुके हुए हैं। डासना में एनएच पर 40 से 50 ट्रक नो एंट्री की वजह से रुके हुए हैं।
विज्ञापन

इसी तरह जीटी रोड पर दिल्ली की सीमा पर ट्रकें सड़कों के किनारे खड़ी हैं। व्यापारी नेता संदीप बंसल का कहना है कि कांवड़ की वजह से खाद्य वस्तुओं के लेकर आ रहे ट्रक जिले की सीमा पर रुके हुए हैं। शहर को आने वाले अधिकांश रास्ते डायवर्ट किए गए हैं। मेरठ रोड औद्योगिक क्षेत्र और ट्रोनिका सिटी औद्योगिक क्षेत्रों में भी तीन से दिन से माल की सप्लाई बाधित है। उद्यमी एके गुप्ता का कहना है कि श्रमिक खाली बैठे हुए हैं। उद्यमियों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गाजियाबाद इंडस्ट्रीज फेडरेशन के अध्यक्ष अरुण शर्मा का कहना है कि जिले के 12 औद्योगिक क्षेत्रों में करीब 30 हजार उद्योग संचालित हो रहे हैं। पिछले तीन दिन से उद्योगों तक माल लेकर आने वाले वाहन जिले की सीमा पर रोक दिए गए हैं। माल का आवागमन बाधित होने से समय से आर्डर पूरे करना चुनौती बना हुआ है। तीन दिनों में कम से कम 500 करोड़ रुपये का कारोबार प्रभावित होने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed