{"_id":"6a42c1c574e51b5048056b4a","slug":"gbd-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-920231-2026-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: बहुमंजिला परियोजनाओं में निवेश के नाम पर 1.15 करोड़ की ठगी का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: बहुमंजिला परियोजनाओं में निवेश के नाम पर 1.15 करोड़ की ठगी का आरोप
विज्ञापन
गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन में बहुमंजिला आवासीय परियोजनाओं में निवेश के नाम पर एक करोड़ रुपये से अधिक की ठगी करने का मामला सामने आया है। शिकायत में पीड़ित ने बिल्डर, सेल्स हेड और कंपनी के तीन अन्य कर्मचारियों, दो महिलाओं समेत सात पर आरोप लगाए गए हैं।
राजनगर एक्सटेंशन की केडीपी ग्रैंड सवाना सोसायटी निवासी अर्पित त्यागी ने दी शिकायत में बताया कि वह राइट अर्थ इंफ्रा कंपनी के मालिक वरुण मक्कड़ और सेल्स हेड नितिन शर्मा उर्फ दीपक शर्मा को पहले से जानते थे। नवंबर 2025 में कंपनी ने राजनगर एक्सटेंशन में प्रस्तावित आवासीय परियोजना एलीट होम्स और मक्कड़ प्रथम में प्री-लांच ऑफर के तहत फ्लैट बुक कराने का प्रस्ताव दिया गया। प्रभावित होकर उन्होंने और उनके परिजनों ने 10 नवंबर 2025 से 30 मई के बीच विभिन्न बैंक खातों और नकद के माध्यम से कुल 1.15 करोड़ रुपये कंपनी को दे दिए। इसके बदले कंपनी ने केवल तीन फ्लैटों के एग्रीमेंट दिए जबकि शेष दस्तावेज भुगतान पूरा होने के बाद देने का आश्वासन दिया। पीड़ित का कहना है कि 18 जून 2026 को उन्हें जानकारी मिली कि कंपनी के कार्यालय पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र हैं। मौके पर पहुंचने पर पता चला कि कंपनी का कार्यालय बंद है और कई अन्य निवेशकों ने भी करोड़ों रुपये फंसने की शिकायत की। एसीपी नंदग्राम जियाउद्दीन अहमद ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर वरुण मक्कड़, नितिन शर्मा, प्रेम गिल, हनी गिल, अंकुर सिंघल और अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।