{"_id":"69f8ec0c898ed6895f0534a7","slug":"gbd-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-878581-2026-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: राजनगर एक्सटेंशन के दो स्थान होंगे जाम मुक्त, खर्च होंगे 11.17 करोड़ रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: राजनगर एक्सटेंशन के दो स्थान होंगे जाम मुक्त, खर्च होंगे 11.17 करोड़ रुपये
विज्ञापन
राजनगर एक्सटेंशन स्थित रिवर हाइट्स चौराहा। संवाद
गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन के रिवर हाइट्स गोलचक्कर और अजनारा तिराहे के साथ गोविंदपुरम तिराहे पर लगने वाले जाम से लोगों को जल्द राहत मिलेगी। इसे लेकर गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने कार्य योजना तैयार कर ली है। शहर के सबसे व्यस्त चाैहारों में एक रिवर हाइट्स गोलचक्कर और अजनारा तिराहे पर ट्रैफिक की व्यवस्था को सुधारने के लिए जीडीए 11.17 करोड़ रुपये खर्च करेगा। वहीं, गोविंदपुरम जंक्शन के लिए 5.06 करोड़ रुपये खर्च होंगे। जीडीए सचिव विवेक मिश्र ने बताया कि जिन नाै चाैराहों को बेहतर करने के लिए चुना गया है। उसमें यह दोनों जंक्शन भी शामिल हैं। टेंडर जारी हो गए हैं। जल्द ही कंपनी को तय करने के बाद कार्य भी शुरू कर दिया जाएगा। कार्य शुरू होने के बाद एक वर्ष के अंदर इसे पूरा किया जाएगा।
यू-टर्न, सिग्नल फ्री समेत अन्य कार्य होंगे
जीडीए सचिव ने बताया कि राजनगर एक्सटेंशन में मुख्य बंधा मार्ग से अजराना इंटीग्रिटी तिराहे और रिवर हाइट गोलचक्कर पर कार्य किया जाएगा। इसमें ट्रैफिक व्यवस्था के लिए कार्य किए जाएंगे। जिससे बिना रूके वाहन यहां से निकल सकें। इन पाॅइंट से कुछ दूरी पर यू-टर्न भी दिए जाएंगे। इससे यहां से बिना रूके वाहन निकल सकें। साथ ही गोलचक्कर पर भी हरियाली थीम के साथ विकसित किया जाएगा। इस पर एक कलाकृति लगाने की योजना भी तैयार की जा रही है। दूसरी तरफ हापुड़ रोड पर गोविंदपुरम जंक्शन में दिन और रात में ट्रैफिक का दबाव अधिक होने से जाम भी स्थिति बन जाती है। इस स्थान पर पुलिस सिग्नल फ्री करने के साथ अन्य निर्माण से रास्तों को बेहतर किया जाएगा। सचिव ने बताया कि इन सभी स्थानों पर निर्माण कार्य इस प्रकार से होगा, जिससे भविष्य में हादसों में भी कमी आए।