{"_id":"6ac809c9a2cfbf7b3805b88e","slug":"gbd-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-995958-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: 2.22 करोड़ से चमकेंगी शहर की सड़कें व पार्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: 2.22 करोड़ से चमकेंगी शहर की सड़कें व पार्क
विज्ञापन
गाजियाबाद। नगर निगम ने शहर के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए 2 करोड़ 22 लाख रुपये के विकास कार्यों की शुरुआत की है। महापौर सुनीता दयाल और विधायक अजीतपाल त्यागी ने शहर के विभिन्न वार्डों में इन कार्यों का शिलान्यास किया।
इनमें सड़क, नाली निर्माण और पार्क सुंदरीकरण के कार्य शामिल हैं। स्थानीय निवासियों ने जनप्रतिनिधियों का माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया। सुनीता दयाल ने कहा कि शहर की जनता को बेहतर बुनियादी सुविधाएं देना नगर निगम की प्राथमिकता है। उन्होंने विकास निधि के लिए प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का आभार जताया। अजीतपाल त्यागी ने भाजपा कार्यकाल में शहर के चहुंमुखी विकास का उल्लेख किया। उन्होंने जनता को हर सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास जारी रहने की बात कही। इस अवसर पर कई पार्षद और भाजपा कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।
वार्ड 89 वैशाली में मोहन ढाबे वाली रोड का निर्माण 85 लाख रुपये से होगा। मोरटा के वार्ड 16 में हमतुम रोड, श्मशान घाट व तालाब के आसपास सड़क बनेगी। इसकी लागत 1.08 करोड़ रुपये है। राधा कुंज के वार्ड 31 में सरस्वती गैस एजेंसी से संदीप त्यागी के मकान तक आरसीसी रोड व नाली निर्माण 20 लाख रुपये में होगा। राहुल विहार के वार्ड 15 में के. ए. ब्लॉक स्थित पार्क का सुंदरीकरण 9 लाख रुपये से किया जाएगा।