फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   gbd

Ghaziabad News: दीवार लांघकर ग्राइंडर से शिवलिंग खंडित, हंगामा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
gbd
गाजियाबाद। क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र के बिहारीपुरा में बुधवार की रात करीब डेढ़ बजे अराजकतत्वों ने प्राचीन मंदिर में घुसकर बिजली से चलने वाली ग्राइंडर से शिवलिंग खंडित कर दिया। मंदिर परिसर में आधी रात ग्राइंडर चलने की तेज आवाज सुनकर पुजारी मामराज और अन्य लोग मौके पर पहुंचे। इससे पहले ही आरोपी दीवार फांदकर मौके से भाग गए। सूचना मिलने पर हिंदू संगठन के पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की।
विज्ञापन

प्राचीन मंदिर में आरोपी चहारदीवारी फांदकर घुसे। आरोपियों को मंदिर परिसर की जानकारी थी। पुलिस सूत्रों की मानें तो आरोपी अपने साथ ग्राइंडर लेकर आए थे। मंदिर के गर्भगृह से करीब 10 फीट दूरी पर बिजली का बोर्ड लगा है। जांच पड़ताल में सामने आया कि इसी बिजली के बोर्ड से ग्राइंडर में करंट प्रवाहित किया गया और शिवलिंग खंडित किया गया। ग्राइंडर की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी भाग गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया और स्थिति संभाली।
विज्ञापन

घटना से मेल नहीं खाता एसीपी का नजरिया
एसीपी प्रियाश्री पाल का दावा है कि शिवलिंग को खंडित करने वाली एक 16-17 वर्षीय किशोरी है। दीवार फांदते हुए मंदिर के पुजारी ने किशोरी को देखने का दावा किया है। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि जब पुजारी ने किशोरी की करतूत देखी तो शोर क्यों नहीं मचाया। किशोरी ग्राइंडर और बिजली का एक्सटेंशन बोर्ड लेकर अकेले ही शिवलिंग को खंडित करके आसानी से चली जाएगी। पुलिस का दावा है कि पुजारी और आसपास के लोगों ने खंडित शिवलिंग हटाकर सुबह छह बजे नए शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसीपी सिटी धवल जायसवाल का कहना है कि मंदिर में घुसकर शिवलिंग खंडित करने के आरोपियों को खोजने के लिए टीम लगाई गई है। आसपास के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। पुजारी के मुताबिक एक किशोरी ने धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का काम किया है। मामले की तह तक पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed