फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   gbd

Ghaziabad News: सदरपुर का तालाब बनेगा आकर्षण का केंद्र, पांच करोड़ से होगा कायाकल्प

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
gbd
सदरपुर स्थित तालाब। संवाद
गाजियाबाद। सदरपुर गांव के तालाब का अब जीर्णोद्धार किया जाएगा। नगर निगम पांच करोड़ रुपये की लागत से इसका कायाकल्प करेगा। परियोजना का कार्य अगले दो महीनों में शुरू होगा, जिसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। तालाब लंबे समय से उपेक्षा और बदहाली का शिकार था। यह गंदगी, घास और झाड़ियों से पटा हुआ था।
विज्ञापन

इस योजना के तहत केवल तालाब की सफाई ही नहीं होगी। इसे एक सुंदर और हरा-भरा स्थान बनाया जाएगा। नगर निगम तालाब के चारों तरफ ग्रामीणों के लिए वॉकिंग ट्रैक का निर्माण कराएगा। लोगों के बैठने के लिए बेंचें लगाई जाएंगी। परिसर को हरा-भरा बनाने के लिए छायादार, फलदार व फूलदार पौधे रोपे जाएंगे।
विज्ञापन

जलकल विभाग के महाप्रबंधक के. पी. आनंद ने बताया कि यह तालाब क्षेत्र का बड़ा आकर्षण केंद्र बनेगा। तालाब में हमेशा पर्याप्त पानी बनाए रखने की विशेष व्यवस्था की जाएगी। इससे भूजल स्तर में भी सुधार होगा और स्वच्छ वातावरण मिलेगा। ग्रामीणों में जीर्णोद्धार की खबर से खुशी है। हालांकि, तालाब की काफी जमीन पर अवैध कब्जा और अतिक्रमण एक बड़ी चुनौती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed