{"_id":"6ab1914dc548c5b4ae0a80b3","slug":"gbd-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-982641-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: पीएम आवास दिलाने का झांसा देकर 1.90 लाख रुपये ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: पीएम आवास दिलाने का झांसा देकर 1.90 लाख रुपये ठगे
विज्ञापन
गाजियाबाद। क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर एक परिवार के सदस्यों से 1.90 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोपियों ने पीड़ित परिवार को न आवास दिलाया और न ही उनके रुपये वापस किए। पीड़ित प्रवीन पाल ने थाने में केस दर्ज कराया है, जिस पर पुलिस जांच कर रही है।
बिहारीपुरा निवासी प्रवीन पाल पिछले 16 साल से एकाउंट्स का काम करते हैं। टाइपिंग और शपथ पत्र आदि के लिए उनकी मुलाकात कृष्णा कॉलोनी निवासी गौरव से हुई थी। गौरव की दुकान नवयुग बाजार में थी और प्रवीन अक्सर वहां जाते थे। इस कारण उनकी गौरव से अच्छी जान पहचान हो गई थी। वर्ष 2024 में प्रवीन और उनके परिवार के सदस्यों ने प्रधानमंत्री आवास योजना में घर पाने के लिए फॉर्म भरा। गौरव ने उन्हें घर निकलवाने का वादा किया और इसके लिए रुपयों का खर्च बताया। पीड़ित ने गौरव को 50 हजार रुपये नकद दिए। इसके अतिरिक्त, 1.40 लाख रुपये ऑनलाइन गौरव, उसकी पत्नी भावना वर्मा और आदित्य वर्मा के खातों में ट्रांसफर किए गए।
आरोप है कि इस जालसाजी में गौरव और उसके परिवार के लोग शामिल हैं। आरोपियों ने पीएम आवास के नाम पर लिए गए रुपये हड़प लिए। एसीपी क्रॉसिंग रिपब्लिक प्रियाश्री पाल ने बताया कि 20 सितंबर को पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी।