{"_id":"69c2f4870c8b6e49b50ab40e","slug":"gbd-ghaziabad-news-c-30-1-gbd1035-849238-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: नगर निगम ने छापा मार बरामद किया 40 लाख का प्रतिबंधित पॉलीथिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: नगर निगम ने छापा मार बरामद किया 40 लाख का प्रतिबंधित पॉलीथिन
विज्ञापन
मोहन नगर जोन में पॉलिथिन की जांच करते अधिकारी। स्रोत: विभाग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
साहिबाबाद। मोहन नगर जोन में जनकपुरी वार्ड-70 स्थित मैसर्स हरियाणा गोल्डन ट्रांसपोर्ट गोदाम में मंगलवार को नगर निगम की टीम ने छापा मारकर करीब 40 लाख रुपये की प्रतिबंधित पॉलीथिन बरामद की है। टीम ने गोदाम मालिक से दो लाख का जुर्माना भी वसूला है। गोदाम में नगर निगम की टीम को 27, 473 किग्रा पॉलीथिन मिली है।
सफाई एवं खाद्य निरीक्षक संजीव ने बताया कि साहिबाबाद क्षेत्र में पॉलीथिन के खिलाफ अभियान चलाने के दौरान यह कार्रवाई की गई। इस गोदाम की कई शिकायत मिली थीं और इस देखते हुए ही मंगलवार को टीम ने कार्रवाई की। हरियाणा गोल्डन ट्रांसपोर्ट कंपनी से पॉलीथिन के एक हजार बैग बरामद किए है। यह करीब 27, 473 किग्रा है। उनको जब्त करके दो लाख का जुर्माना वसूला गया। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर मिथिलेश सिंह ने बताया कि नगर निगम प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ कार्यवाही कर रहा है। इसके तहत मंगलवार को निगम ने बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त की है। इस दौरान जोनल प्रभारी एसपी सिंह, व चीफ सेनेटरी ऑफिसर विनोद आदि समेत पुलिस के कई अधिकारी मौजूद रहे।