{"_id":"6ad3e198c0880e7fda018664","slug":"gbd-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-25526-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: डॉक्टर के घर से 18 लाख के गहने और नकदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: डॉक्टर के घर से 18 लाख के गहने और नकदी चोरी
विज्ञापन
साहिबाबाद। शालीमार सिटी सोसायटी में दिनदहाड़े एक डॉक्टर के मकान का ताला तोड़कर करीब 18 लाख रुपये का सामान चोरी हो गया। यह वारदात 12 अक्तूबर को हुई, जब डॉक्टर दंपती अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में थे। घर में मौजूद साली दवा लेने गई थी।
आफताब अपनी पत्नी बॉबी आगा और बच्चों के साथ सोसायटी में रहते हैं। उनकी साली समा दोपहर करीब ढाई बजे दवाई लेकर घर लौटी। उसने देखा कि मकान का ताला खुला था और अंदर सामान बिखरा पड़ा था। चोरों ने सोने के हार, अंगूठी, चेन और ईयर रिंग चुराए। कुल करीब 15 लाख रुपये के गहने और तीन लाख रुपये नकदी चोरी की। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
एसीपी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पुलिस को इस वारदात में किसी करीबी के शामिल होने का संदेह है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।