फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   gbd

Ghaziabad News: 80 फुट रोड पर डिवाइडर के बीच लगेंगे स्ट्रीट लाइट के खंभे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
gbd
साहिबाबाद। शालीमार गार्डन के विक्रम एन्क्लेव स्थित 80 फुटा रोड पर सड़क चौड़ीकरण और सुंदरीकरण का रास्ता साफ हो गया है। सड़क के दोनों ओर लगे स्ट्रीट लाइट के खंभों को हटाकर अब इन्हें डिवाइडर के बीच लगाया जाएगा। इससे सड़क के दोनों ओर करीब दो-दो मीटर अतिरिक्त जगह उपलब्ध होगी। इसके बाद दोनों तरफ सड़क को चौड़ा करने के साथ फुटपाथ और इंटरलॉकिंग का काम भी बेहतर तरीके से कराया जा सकेगा। वार्ड-37 के पार्षद रवि भाटी ने सड़क चौड़ीकरण एवं निर्माण कार्य को लेकर नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने सड़क के दोनों किनारों पर लगे स्ट्रीट लाइट के खंभों को हटाकर मध्य डिवाइडर में डबल आर्म्स वाले डिजाइनर स्ट्रीट पॉल लगाने का प्रस्ताव रखा। नगर आयुक्त ने प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी। पार्षद रवि भाटी ने बताया कि वर्तमान में सड़क के दोनों किनारों पर स्ट्रीट लाइट के खंभे होने के कारण सड़क और फुटपाथ के लिए पर्याप्त जगह नहीं मिल पा रही है। खंभों को डिवाइडर में शिफ्ट करने के बाद दोनों तरफ करीब दो-दो मीटर अतिरिक्त जगह मिलेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed