फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   gbd

Ghaziabad News: बृहस्पतिवार दोपहर तक सवा लाख से अधिक यात्री हुए बसों से रवाना

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
gbd
साहिबाबाद। रक्षाबंधन से एक दिन पहले डिपो पर यात्रियों की इतनी भीड़ उमड़ी कि सारी तैयारी अव्यवस्था में बदल गई। सुबह करीब छह बजे से ही यात्रियों की भीड़ कौशांबी डिपो पर जुटने लगी। वहीं, सुबह 10 बजे के बाद डिपो पर पहुंचे यात्रियों को बस का लंबा इंतजार करना पड़ा। प्रत्येक 10 मिनट पर बस मिलने का परिवहन अधिकारियों का दावा सुबह के चार घंटे बाद ही फुस्स हो गया। दोपहर को हुई बारिश ने मुश्किलें और बढ़ा दी।
विज्ञापन

परिवहन अधिकारियों के मुताबिक दोपहर दो बजे तक ही सवा लाख यात्री बसों से अलग-अलग जनपदों के लिए रवाना हो चुके थे, रात तक इनकी संख्या में और बढ़ोत्तरी हुई। यात्रियों की अचानक उमड़ी इतनी भीड़ ने रक्षाबंधन के एक दिन पहले ही यातायाव व्यवस्था और सरकारी इंतजाम फेल हा गए। जो बसें सुबह ही अलग-अलग शहरों के लिए रवाना हुई जाम में फंसी तो लौटने में देरी हुई, ऐसे में यात्रियों को अपने गंतव्य के लिए बसों का दो-दो घंटे तक इंतजार करना पड़ा। गाजियाबाद में दिल्ली से लेकर मेरठ रूट पर मेट्रो और रैपिड की सुविधा होने के साथ ही परिवहन निगम ने 250 बसें अतिरिक्त चलाने का दावा किया था, लेकिन भीड़ के आगे सारा सिस्टम लाचार दिखा। दोपहर को हुई बारिश ने अधिकारी से लेकर यात्रियों तक की मुश्किलें और बढ़ा दी। बारिश के बाद कौशांबी डिपो पर जल भराव से यात्रियों को भीगते हुए बसों तक पहुंचना पड़ा। आनंद विहार मेट्रो स्टेशन से कौशांबी डिपो तक बने फुट ओवर ब्रिज पर सैकड़ों की संख्या में लोगों की भीड़ दिखी जो डिपो तक पहुंचने के लिए मशक्कत करते नजर आए।
विज्ञापन

इनसेट
महिला यात्री ने लगाया किराया वसूलने का आरोप
रक्षा बंधन के मौके पर निगम की बसों में बहनों के लिए मुफ्त सफर की सुविधा को दरकिनार कर किराया वसूलने का आरोप परिचालक पर लगा है। कौशांबी डिपो पहुंची मनीषा ने आरोप लगाया कि बस के परिचालक ने उनसे टिकट का पैसा मांगा। उन्होंने जब फ्री यात्रा वाली बात बताई तो परिचालक ने इससे अनभिज्ञता जाहिर की। टिकट के पैसे मांगने के खिलाफ मनीषा डिपो स्थित सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय पहुंचीं और शिकायत की। अधिकारी ने संबंधित परिचालक को बुलाया तो उसने फिर से निशुल्क यात्रा की जानकारी नहीं होने की बात कही। शिकायत के बाद मनीषा को नियमानुसार निशुल्क टिकट पर भेजा गया। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक अंशु भटनागर ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य मार्ग से लेकर अंदरूनी सड़कों पर रहा जाम
रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर सड़क पर ट्रैफिक लोड और फिर बारिश के बाद जल भराव ने वाहनों की रफ्तार थाम ली। एनएच से लेकर जीटी रोड के साथ ही दिल्ली सहारनपुर रोड, लोनी भापुरा मार्ग और श्यामपार्क के अंदरूनी रास्तों में शाम के समय लंबा जाम लगा। जीटी रोड के जाम से बचने के लिए लोगों ने अंदरूनी मार्ग का सहारा लिया लेकिन वहां जल भराव की वजह से वाहनों की रफ्तार धीमी रही और जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed