{"_id":"69f8f1e51ee500fce7012d7e","slug":"gbd-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-18594-2026-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: फर्जी फर्म से आठ करोड़ राजस्व की चोरी, प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: फर्जी फर्म से आठ करोड़ राजस्व की चोरी, प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंदिरापुरम। राज्यकर विभाग की जांच में फर्जी फर्म बनाकर आठ करोड़ रुपये के राजस्व की चोरी का मामला सामने आया है। आरोपी दीपक मालवीय नाम का व्यक्ति है। उसने फर्जी पते पर फर्म पंजीकृत कराई और बिना कोई वास्तविक व्यापार किए, फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) के माध्यम से राजस्व की चोरी की। गाजियाबाद जीएसटी विभाग के रेंज सी में तैनात अधिकारी कल्पना सिंघल की शिकायत पर इंदिरापुरम थाने में आरोपी दीपक मालवीया के खिलाफ चार मई को प्राथमिकी दर्ज की गई है।
जीएसटी अधिकारी कल्पना सिंघल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आरोपी ने एएस इंटरप्राइजेज के नाम से 6 फरवरी 2025 को फर्म का पंजीकरण कराया था। राजस्व चोरी की आशंका पर विभाग ने गोपनीय जांच शुरू की तो पता चला कि फर्म का घोषित व्यापार स्थल फर्जी है। टीम ने पते पर पहुंचकर जांच की तो उन्होंने आरोपी और व्यापार से संबंधित जानकारी से इंकार कर दिया। जांच में सामने आया कि फर्म ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में बिना कोई इनवर्ड सप्लाई प्राप्त किए, स्टार एंटरप्राइजेज को 1,33,70,731 रुपये का फर्जी आईटीसी पास किया। आरोपी ने फर्जी फर्म के माध्यम से विभाग को 8,04,64,860 रुपये के राजस्व की हानि पहुंचाई। सिंघल ने बताया कि विभाग ने पहले ही फर्म का पंजीकरण निरस्त कर दिया था। उधर, एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि जांच में आरोपी का नंबर भी गलतहै। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।