{"_id":"69ebcf1f693c837e9404f098","slug":"gbd-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-18187-2026-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: रास्ता पूछने के बहाने चौकी के पास युवक से डेढ़ लाख और कार लूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: रास्ता पूछने के बहाने चौकी के पास युवक से डेढ़ लाख और कार लूटी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साहिबाबाद। सिकंदरपुर पुलिस चौकी के पास पांच बदमाशों ने एक व्यक्ति से रास्ता पूछने के बहाने कार रुकवाई और फिर जबरन डेढ़ लाख रुपये और कार लूटकर भाग गए। पीड़ित की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। इसके बाद पीड़ित ने शिकायत दी तो पुलिस ने रिपोर्ट लिखने से इन्कार कर दिया। आरोप है कि पुलिस कमिश्नर से भी शिकायत की लेकिन फिर भी रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। घटना सात नवंबर 2025 को हुई थी और 23 अप्रैल को अदालत के आदेश पर पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
उत्तरी पूर्वी दिल्ली के करावल नगर निवासी वीरेंद्र जैसवाल ने अदालत में प्रस्तुत किए प्रार्थना पत्र में बताया कि सात नवंबर-2025 को गाजियाबाद के टीलामोड़ थाने की सिकंदर चौकी से महज 100 मीटर दूरी पर लूट को अंजाम दिया। एक युवक ने उनकी कार रुकवाई और रास्ता पूछा। इतने में उसके चार और साथी आ गए और उन्होंने डरा धमकाकर गेट खुलवाया। इसके बाद सभी आरोपी कार में सवार हो गए। इसका उन्होंने विरोध किया तो उनके साथ आरोपियों ने मारपीट भी की। इस दौरान बदमाशों ने डेढ़ लाख की नकदी लूटी और कार से बाहर धकेल दिया। इसके बाद कार भी लूटकर ले गए। पुलिस से शिकायत की ताे डायल-112 आई और उसके कर्मियों ने चौकी जाने के लिए कहा। वह पहले चौकी और फिर थाने गए लेकिन दोनों जगह रिपोर्ट दर्ज करने से इन्कार कर दिया। इसके बाद 14 नवंबर को पीड़ित ने पुलिस कमिश्नर से भी शिकायत की इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। इसके बाद उनको अदालत की शरण में जाना पड़ा। अब अदालत के आदेश पर पुलिस ने लूट समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज क्यों नहीं की है इसके पीछे क्या कारण थे। संबंधित अधिकारियों पर लगे आरोप की जांच की जाएगी। लापरवाही सामने आने पर आला अधिकारियों को रिपोर्ट भेजी जाएगी।