फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   gazibad news

एनएच पर डिवाइडर से टकराई स्कूल बस, चालके व तीन छात्र घायल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 13 Oct 2019 01:40 AM IST
विज्ञापन
gazibad news
डिवाइडर से टकराई स्कूल बस, चालक और तीन छात्र घायल
विज्ञापन

साहिबाबाद। इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के एनएच-9 पर काला पत्थर कट के पास शनिवार सुबह एक स्कूल बस डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में चालक और बस में सवार तीन बच्चे घायल हो गए। सभी को पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। ऑटो को बचाने के दौरान यह हादसा हुआ। प्राथमिक उपचार के बाद बच्चों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। हादसे के बाद जाम लग गया।
कनावनी में आम्रपाली इंग्लिश सीनियर सेकेंडरी स्कूल है। शनिवार सुबह एक बस खोड़ा से बच्चों को लेकर स्कूल के लिए निकलीं। रास्ते में एनएच-नौ पर काला पत्थर कट के पास सुबह करीब सवा आठ बजे तेज रफ्तार ऑटो को बचाने के दौरान बस डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी के बस चालक राजू और उसमें सवार कक्षा नौ का छात्र ध्रुव, कक्षा छह का छात्र जुनैद और अनिकेत घायल हो गए। बस में सवार अन्य बच्चे बाल-बाल बचे। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भी जमा हो गई। लोगों ने बस चालक राजू की पिटाई कर दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और चालक को बचाया। इसके बाद सभी को पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद सभी को छु्ट्टी दे दी गई। एसएचओ दीपक शर्मा ने बताया कि क्रेन की मदद से बस को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारु कराया गया। सभी बच्चों को परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है। किसी ओर से कोई शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन

-----
स्कूल बस के रंग में नहीं थी बस
पुलिस और प्रशासन भले ही मानकों के विपरीत स्कूल बस और निजी वैन पर कार्रवाई करने के दावे कर रही हो, लेकिन हकीकत एकदम अलग है। सड़क पर धड़ल्ले से मानकों के विपरीत निजी वाहन स्कूलों में लगे हैं। जिस बस से शनिवार को हादसा हुआ वह स्कूल बस पीले रंग में नहीं रगी थी। बस में स्कूल का नाम और आपात स्थित में संपर्क करने के लिए कोई नंबर तक नहीं लिखा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed