{"_id":"67b395c41eb12055f10e45c4","slug":"gave-fake-appointment-letter-of-aiims-to-two-friends-after-taking-three-lakhs-ghaziabad-news-c-30-vns1055-576044-2025-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: तीन लाख लेकर दो सहेलियों को दिया एम्स का फर्जी नियुक्ति पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: तीन लाख लेकर दो सहेलियों को दिया एम्स का फर्जी नियुक्ति पत्र
विज्ञापन
बागपत। बसा टीकरी गांव की रहने वाली महिला नेहा और उसकी सहेली पूजा से तीन लाख रुपये की ठगी कर दिल्ली के एम्स अस्पताल में फर्जी नियुक्ति पत्र देने का मामला सामने आया। पुलिस ने उमेश कुमार गुप्ता निवासी नंदग्राम गाजियाबाद और उसके साथी आसू पंडित निवासी गौतमबुद्धनगर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
शिकायतकर्ता नेहा ने बताया कि काफी समय से उसकी जान पहचान उमेश कुमार गुप्ता से थी। उमेश गुप्ता ने दिल्ली एम्स अस्पताल के अधिकारियों से पहचान होने की बात कहकर जीएनएम की नौकरी लगवाने का झांसा दिया। इसके लिए डेढ़ लाख रुपये सिक्योरिटी भी मांगी। आरोप है कि कुछ दिन बाद उमेश गुप्ता और उसका साथी आसू पंडित उसके घर आए और रुपये मांगे।
उसने अपनी और सहेली पूजा की नौकरी लगवाने के लिए तीन लाख रुपये दे दिए। उन्हें एम्स में नौकरी कर फर्जी नियुक्ति पत्र भी दिया। इसका पता अस्पताल में जाने पर चला। उन्होंने उमेश गुप्ता के कार्यालय जाकर फर्जी नियुक्ति पत्र के बारे में बताया तो उसने गाली-गलौज कर धमकी दी। पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्जकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है, इसमें जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।