फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   gautambudhnagr team win

Ghaziabad News: अंडर-19 क्रिकेट लीग पर गौतमबुद्धनगर का कब्जा

Thu, 29 Jan 2026 11:07 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद Updated Thu, 29 Jan 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
gautambudhnagr team win
हापुड़। हापुड़ जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में जेएमएस वर्ल्ड स्कूल में बृहस्पतिवार को अंडर-19 क्रिकेट लीग का फाइनल मैच गौतमबुद्धनगर और हापुड़ टीम के बीच खेला गया। इसमें गौतमबुद्धनगर ने 56 रन से जीत दर्ज की।
विज्ञापन

इसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए गौतबुद्धनगर की टीम के खिलाड़ियों ने निर्धारित 30 ओवर में 311 रन बनाए, इसमें ऋषभ चौधरी ने 112 रन, भावी शर्मा ने 76 रन का योगदान दिया। हापुड़ की तरफ से गेंदबाजी करते हुए अंकित ने तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरे हापुड़ के खिलाड़ी 255 रन ही बना सके और 56 रन से मैच हार गए। इसमें आदित्य ने 54 रन और अंकित ने 47 रन का योगदान दिया। गौतमबुद्धनगर की तरफ से गेंदबाजी करते हुए सार्थक ने तीन विकेट हासिल किए। इस दौरान प्लेयर ऑफ द मैच, मैन ऑफ द सीरीज, बेस्ट बेट्समेन गौतमबुद्धनगर के खिलाड़ी ऋषभ चौधरी, बेस्ट ब़ॉलर और फिल्डर हापुड़ के रवि सैनी और बेस्ट विकेट कीपर हापुड़ के खिलाड़ी तनिष्क शर्मा को दिया गया।
विज्ञापन

क्रिकेट एक खेल नहीं... जज्बा है, जुनून है -डीएस चौहान
वरिष्ठ पत्रकार स्व. अनिल त्यागी के जन्मदिवस व स्मृति में चल रही अंडर-19 क्रिकेट लीग का बृहस्पतिवार को फाइनल मैच खेला गया। मुख्य अतिथि डीएस चौहान, पूर्व डीजीपी उत्तर प्रदेश और निदेशक उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन ने कहा कि उन्होंने कहा कि क्रिकेट एक खेल नहीं, जज्बा है, जुनून है और टीमवर्क का सबसे बढ़ा उद्हारण है। आज यहां पहुंचने के लिए दोनों टीमों ने काफी मेहनत की है। खेल में हार जीत होती रहती है, लेकिन अनुशासन सबसे जरूरी है। एचपीडीए के वीसी डॉ. नितिन गौड़ ने बताया कि जीत चाहे किसी की भी हो, आज का असली विजेता खेल भावना है। में दोनों टीम के फाइनल तक पहुंचने पर बधाई देता हूं और उम्मीद करता हूं कि आज का मैच सब के लिए यादगार रहेगा। दोनों अतिथियों ने हापुड़ जिला क्रिकेट संघ के पदाधिकारियों के इस लीग का बेहतर तरीके से आयोजन करने पर बधाई दी। इस दौरान हापुड़ जिला क्रिकेट संघ के संरक्षक रामकुमार त्यागी, उपाध्यक्ष डॉ. आयुष सिंहल, नवीन सचदेवा, डीएन गौड़, बुलंदशहर क्रिकेट संघ के अध्यक्ष महेश गुप्ता, उपाध्यक्ष अमरीश गुप्ता, अंशुल मित्तल, गौतमबुद्धनगर से कन्हैया लाल तेजवानी, मुकेश त्यागी, अजीत त्यागी, बसपा नेता बबलू त्यागी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed