फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   gaurav tikait said goverment want kisan convert in worker

सरकार कानून लाकर किसानों को मजदूर बनाना चाहती है: गौरव टिकैत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 12 Mar 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
gaurav tikait said goverment want kisan convert in worker
सरकार कानून लाकर किसानों को मजदूर बनाना चाहती है : गौरव टिकैत
विज्ञापन

साहिबाबाद। यूपी गेट पर किसान आंदोलन में शुक्रवार को भाकियू युवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव टिकैत ने तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ हुंकार भरी। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों को मजदूर बनाना चाहती है। इन कानूनों के लागू होने के बाद किसान अपने ही खेत से गन्ना तोड़कर नहीं खा सकेंगे। सरकार आंदोलन के समय को लंबा खींचकर किसानों को थकाना चाहती है। इस दौरान उन्होंने सरकार को जल्द न्योता देने के लिए भी आगाह किया। उधर, आंदोलनस्थल पर 11 किसानों ने सुबह आठ बजे से अगले 24 घंटे के लिए अनशन शुरू किया।
मंच से किसानों को संबोधित करते हुए गौरव टिकैत ने कहा कि सरकार अगर यह सोचती है कि समय गुजरने के साथ किसान परेशान होकर लौट जाएंगे तो वह सरकार को आगाह कर रहे हैं कि सरकार के लोग किसी गलतफहमी में न रहें। उन्होंने कहा कि किसान संघर्ष करने से पीछे नहीं हटता, किसान अड़ गया है और अपनी मांगें मनवाने के बाद ही अपने घर लौटेगा। सरकार की रणनीति पर भी कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार जिस किसान को कानून समझाने की बात करती है, वह किसान सब कुछ समझ गया है और इसीलिए साढ़े तीन माह से सड़कों पर है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांट्रेक्ट फार्मिंग के लिए बनाए गए यह कानून किसान को मजदूर बनाने के लिए लाए गए हैं। खेती-किसानी को बड़ी-बड़ी कंपनियां अपने हाथों लेकर किसानों को मजदूर बना देंगी। इस समय जो भी फसल हम खा लेते हैं वह कांट्रेक्ट खेती के बाद अनाज खरीदकर खाना पड़ेगा। जिसका निजी कंपनियां मनमाने दाम भी वसूलेंगी। उन्होंने कहा कि किसानों को कर्ज नहीं, बल्कि सरकार से फसलों के सही दाम चाहिए। सरकार स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को लागू करे।
विज्ञापन

पंजाब से पहुंचा किसानों का जत्था :
शुक्रवार को यूपी गेट पर पंजाब के किसानों का जत्था पहुंचा। इनमें मामराज सिंह, हरमिंदर सिंह, बलबीर सिंह, निहाल सिंह मोगा, टोडा सिंह, भजन सिंह, सुखजीत सिंह आदि मौजूद रहे। मंच का संचालन भाकियू के वरिष्ठ सदस्य ओमपाल मलिक ने किया। उन्होंने बताया कि अनशन पर बैठने वाले किसानों में निरंजन सिंह, सतविंदर सिंह, कृष्ण नारायण तिवारी, विजय कुमार, शारदा प्रसाद पांडे, विनोद कुमार कश्यप, लालजी यादव, सत्येंद्र अवस्थी, घनश्याम सिंह यादव, रमेश सिंह यादव, परशुराम यादव, धर्मवीर सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed