{"_id":"68a6262300faa7ffe80e4914","slug":"gaur-homes-societys-lift-fell-from-the-8th-floor-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-703683-2025-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: आठवीं मंजिल से गिरी गौर होम्स सोसायटी की लिफ्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: आठवीं मंजिल से गिरी गौर होम्स सोसायटी की लिफ्ट
विज्ञापन
गाजियाबाद।
गोविंदपुरम स्थित गौर होम्स सोसायटी की ए-वन टॉवर में लगी लिफ्ट बुधवार की शाम अचानक आठवीं मंजिल से गिर गई। गनीमत रही कि दुर्घटना के दौरान लिफ्ट में कोई नहीं था, अन्यथा बड़ा हादसा हो जाता। सोसायटी के लोगों का आरोप है कि लिफ्ट कई दिनों से तकनीकी खराबी के चलते रुकती और चलती है। इसके बावजूद भी जिम्मेदारों को सोसायटी में रहने वालों की चिंता नहीं है।
गौर होम्स सोसायटी की लिफ्ट बुधवार की शाम करीब सात बजे आठवीं मंजिल से गिरकर क्षतिग्रस्त हो गई। आसपास के लोगों ने रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के खिलाफ आक्रोश जताया। बताया कि मैंटीनेंस शुल्क लेने के बाद भी उनकी मूलभूत सुविधाओं का पालन नहीं किया जा रहा है। इतना ही नहीं जिलाधिकारी और विकास प्राधिकरण वीसी को संबोधित शिकायत पत्र में सोसायटी के लोगों ने लिफ्ट की तकनीकी जांच कराने और मेंटिनेंस शुल्क के व्यय की जांच कराने की मांग की। यहां निवास करने वाले लोगों ने बताया कि एक सप्ताह में कई लोग और बच्चे लिफ्ट में फंस चुके हैं। इसके बावजूद भी लिफ्ट की मरम्मत नहीं कराई गई।
आरडब्ल्यूए अध्यक्ष एमके सिंह ने बताया कि गौर होम्स सोसायटी 11वीं मंजिल तक है, कुछ अराजक तत्वों ने लिफ्ट का सेफ्टी लॉक खोल दिया था। जिससे दो-तीन दिनों से लिफ्ट में तकनीकी खराबी हो गई थी। बुधवार को जेफ्टा कंपनी सर्विसेज से इंजीनियर लिफ्ट सही कराने के लिए बुलाए गए थे। मरम्मत के दौरान लिफ्ट छठी मंजिल पर फंसकर क्षतिग्रस्त हो गई। लिफ्ट शुरू करने से पहले ही सुनिश्चित कर लिया गया था कि लिफ्ट में कोई सवार नहीं है। फिलहाल लिफ्ट की मरम्मत जारी है।