{"_id":"581b73d54f1c1bc132437b10","slug":"gas-distributors-december-strike","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैस डिस्ट्रीब्यूटर्स की हड़ताल एक दिसंबर को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैस डिस्ट्रीब्यूटर्स की हड़ताल एक दिसंबर को
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Thu, 03 Nov 2016 10:59 PM IST
विज्ञापन
gas
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार के अड़ियल रुख के विरोध में गैस डिस्ट्रीब्यूटर्स एक दिसंबर को हड़ताल पर रहेंगे। इसके बाद भी उनकी मांगे पूरी नहीं हुईं तो 15 दिसंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी। इससे पहले डिस्ट्रीब्यूटर्स निर्धारित तारीखों पर अपना विरोध प्रदर्शन भी करेंगे।
विज्ञापन
यह हड़ताल फेडरेशन ऑफ एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स ऑफ इंडिया (एफएलडीआई) के आह्वान पर की जा रही है। एफएलडीआई के प्रदेश अध्यक्ष ईरेश कुमार ने बताया कि फेडरेशन की लंबे समय से मांग है कि एलपीजी सुरक्षा माप दंडों में सभी की जिम्मेदारी तय की जाए। कंपनी से पील्फर प्रूफ सील का इस्तेमाल किया जाए।
विज्ञापन
वितरकों के कमीशन का दोबारा से निर्धारण किया जाए और नए वितरक न बनाए जाएं।उन्होंने बताया कि एफएलडीआई की नई दिल्ली में हुई मीटिंग में वरिष्ठ पदाधिकारियों ने तय किया है कि एक दिसंबर को एक दिन की हड़ताल से पहले विरोध जताया जाएगा। पांच नवंबर को गैस एजेंसियों पर बैनर और हाथ में काली पट्टी बांधी जाएगी।
विज्ञापन
15 नवंबर को गैस डिस्ट्रीब्यूटर्स प्लांट से सिलेंडरों की सप्लाई नहीं लेंगे। 22 नवंबर को एजेंसियों के शोरूम आधे दिन के बाद बंद रहेंगे पर सप्लाई शाम तक की जाएगी। 29 नवंबर को पूरे दिन के लिए एजेंसियों के शोरूम बंद रहेंगे, लेकिन सप्लाई जारी रहेगी।
उन्होंने बताया कि डिस्ट्रीब्यूटर्स अब सरकार से आरपार की लड़ाई लड़ने जा रहे हैं। हड़ताल से पहले फेडरेशन ने बातचीत का रास्ता खुला रखा है।