फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Gas cylinders will be given without OTP

Ghaziabad News: बिना ओटीपी के दिए जाएंगे गैस सिलिंडर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Gas cylinders will be given without OTP
गाजियाबाद। पिछले दो तीन दिनों से लोगों को हुई परेशानी को देखते हुए और सर्वर डाउन होने के कारण लोगों को गैस आपूर्ति नहीं मिलने की समस्या को देखते हुए अब बिना ओटीपी के गैस सिलिंडर देने के आदेश दिए गए हैं। शुक्रवार को जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ और एडिशनल सीपी लॉ एंड ऑर्डर राज करन नैय्यर ने तेल कंपनियों और 96 गैस एजेंसियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक में उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए यह निर्णय लिया गया कि बिना ओटीपी के उपभोक्ताओं को गैस सिलिंडर दिया जाएगा। जिलाधिकारी ने बताया कि सर्वर की समस्या पर भी काम चल रहा है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने कहा कि लोगों से अपील है कि वह अनावश्यक रूप से गैस एजेंसियों पर भीड़ ना लगाएं। नियम के अनुसार शहरी क्षेत्र में 25 दिन में और ग्रामीण क्षेत्र में 45 दिन में गैस की बुकिंग होगी इसका सभी को पालन करना होगा। इसके अलावा जिनकी बुकिंग हो चुकी है उनको पहले की तरह घर पर ही गैस आपूर्ति होगी। उन्होंने कहा कि कई स्थानों पर डिलीवरी बॉय को रास्ते में रोककर उनसे बदतमीजी करने और गैस सिलिंडर छीनने के भी प्रयास किए गए हैं। इस प्रकार का व्यवहार बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा उन पर सख्त कार्रवाई होगी। इसके लिए लगातार पुलिस पेट्रोलिंग कर रही है। इंडियन ऑयल कंपनी के क्षेत्रीय अधिकारी शिवेंद्र जायसवाल ने बताया कि फिलहाल सभी गैस एजेंसियों को बिना ओटीपी के गैस आपूर्ति करने की सूचना भेज दी गई है।
विज्ञापन

-------
गैस एजेंसी पर पुलिस तैनात हो
गैस एजेंसी संचालकों ने मांग की है कि एजेंसियों पर आ रही भीड़ को देखते हुए सभी स्थानों पर पुलिस तैनात हो। भीड़ स्टाफ के साथ गाली गलौज कर रही है और सिलिंडर लूटने की भी कोशिश की जा रही है। इसके अलावा उन्होंने सर्वर ठीक कराने और फिलहाल ओटीपी व्यवस्था के बदले ब्लू बुक में एंट्री से आपूर्ति कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
जिले में हैं 12 लाख घरेलू गैस कनेक्शन
जिला आपूर्ति अधिकारी अमित तिवारी ने बताया कि जिले में 96 गैस एजेंसियां संचालित हैं, जिनके यहां से लगभग 12 लाख घरेलू गैस कनेक्शन जारी किए गए हैं। रोजाना 20,000 घरेलू गैस सिलेंडर रिफिल का उपयोग किया जाता है। सभी गैस एजेंसियों के पास पर्याप्त मात्रा में गैस सिलेंडर रिफिल का स्टॉक उपलब्ध है। इसके अलावा लगभग 3.50 लाख घरेलू पीएनजी कनेक्शन और लगभग 1500 व्यावसायिक पीएनजी कनेक्शन सक्रिय हैं, जिसमें आपूर्ति नियमित है। बैठक में बताया गया कि अफवाहों के कारण उपभोक्ता अत्यधिक संख्या में गैस सिलेंडर बुकिंग करा रहे हैं, इससे सर्वर पर अधिक लोड पड़ रहा है। कंपनियों ने बताया कि एक-दो दिनों में सर्वर सामान्य रूप से संचालित होने लगेगा।
इनसेट:
जिलाधिकारी ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि गैस बुकिंग कराने के बाद गैस एजेंसी पर जाने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि सिलेंडर पहले की तरह ही घर-घर पहुंचेगा। किसी भी समस्या या जानकारी के लिए जिला प्रशासन के हेल्पलाइन नंबर 0120-3761964 पर संपर्क किया जा सकता है। एडिशनल डीसीपी लॉ एंड ऑर्डर ने भी नागरिकों से अपील की है कि गैस एजेंसियों पर अनावश्यक भीड़ न लगाएं। गैस एजेंसी संचालकों को भी अगर कहीं असुरक्षा या अव्यवस्था की स्थिति लगे तो वह 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचित करें। एलआईयू और सूचना संकलन की टीम भी कार्य कर रही है।

---
कैसे हो केरोसीन का वितरण चल रहा है आकलन
जिले में केरोसीन तेल की वितरण कैसे किया जाए इसका आकलन किया जा रहा है। पिछले छह वर्ष से केरोसीन का वितरण बंद है। इसलिए सभी डिपो ड्राई हो चुके हैं। तेल की सप्लाई वाली गाड़ियां भी कंडम हो चुकी हैं। जिला पूर्ति अधिकारी अमित तिवारी ने बताया कि इसके वितरण के लिए व्यवस्था की जा रही है। व्यवस्था पूरी होने के बाद इसका भी वितरण शुरू किया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed