फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Gangster grabs three lakh rupees from advocates

Ghaziabad News: गैंगस्टर ने अधिवक्ताओं से हड़पे तीन लाख रुपये, कैंसर का इलाज कराने के नाम ऐंठी रकम

Sat, 29 Apr 2023 01:09 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद Published by: गाजियाबाद ब्यूरो Updated Sat, 29 Apr 2023 01:09 AM IST
सार

जेल से आने के बाद पुलिस ने उस पर गैंगस्टर की कार्रवाई कर दोबारा गैंगस्टर जेल भेज दिया था। जेल से आने पर उन्होंने तकादा किया तो उसने दोनों को तीन लाख के चेक दिए थे लेकिन खाते में डालने पर चेक बाउंस हो गए।

विज्ञापन
Gangster grabs three lakh rupees from advocates
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गाजियाबाद में कचहरी में प्रैक्टिस कर रहे दो अधिवक्ताओं से गैंगस्टर ने तीन लाख रुपये हड़प लिए। पीड़ितों ने कोर्ट के आदेश पर कविनगर थाने में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। कविनगर निवासी अनुज कुमार और राजकुमार अधिवक्ता हैं। उनके पड़ोस में संजीव छाबड़ा रहता है। वर्ष 2020 में संजीव ने दोनों को बीमारी के कागजात दिखाए। कागजात में उसे कैंसर पीड़ित बताया गया था। पड़ोस व जान पहचान के कारण दोनों ने छह माह के लिए तीन लाख रुपये उधार दे दिए। समय पूरा होने पर उन्होंने रुपये मांगे लेकिन वह टालमटोल करने लगा। 

विज्ञापन


दोनों रुपये लेने उनके घर चले गए, जहां पता चला कि संजीव को कैंसर नहीं था। उसने रुपये लेने के लिए फर्जी कागजात दिखाए थे। उन्हें यह भी जानकारी मिली कि संजीव नेहरूनगर निवासी एक कारोबारी के घर हुई डकैती में शामिल था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

विज्ञापन


जेल से आने के बाद पुलिस ने उस पर गैंगस्टर की कार्रवाई कर दोबारा गैंगस्टर जेल भेज दिया था। जेल से आने पर उन्होंने तकादा किया तो उसने दोनों को तीन लाख के चेक दिए थे लेकिन खाते में डालने पर चेक बाउंस हो गए। आरोप है कि शिकायत के बावजूद पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। जिसके बाद पीड़ितों ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की। एसीपी कविनगर अभिषेक श्रीवास्तव का कहना है कि मामले में कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed