फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Gangster Sanjay Suri's property worth Rs 9.29 crore confiscated

Ghaziabad News: गैंगस्टर संजय सूरी की 9.29 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 22 Dec 2024 12:38 AM IST
विज्ञापन
Gangster Sanjay Suri's property worth Rs 9.29 crore confiscated
गाजियाबाद। सिहानी गेट थाना पुलिस ने गैंगस्टर संजय सूरी और उसकी पत्नी ज्योति की 9.29 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की है। गैंगस्टर के खिलाफ धोखाधड़ी, फर्जी दस्तावेज तैयार कर संपत्ति हड़पने का प्रयास, मादक पदार्थों की तस्करी रंगदारी और सरकारी कार्यों में बाधा डालने जैसे गंभीर आरोप हैं।
विज्ञापन


आरोप है कि नगर कोतवाली क्षेत्र की सेंट्रल मार्केट में मेडिकल स्टोर चलाने वाले संजय सूरी प्रतिबंधित नशे के इंजेक्शन सहित मादक पदार्थों की तस्करी तक में लिप्त है। आरोपी के खिलाफ जिले के अलग-अलग थानों में 12 मुकदमे दर्ज हैं। नवंबर माह में ही संजय सूरी जेल से जमानत पर बाहर आया है। शनिवार को सिहानी गेट थाना पुलिस ने गिरोह बनाकर अवैध रूप से संपत्ति अर्जित करने वाले संजय सूरी और उसकी पत्नी ज्योति की संपत्ति कुर्क की कार्रवाई की।
विज्ञापन

डीसीपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि गैंगस्टर संजय सूरी निवासी पटेलनगर प्रथम हाल पता मेडिकल मार्केट ने अनैतिक तरीके से धन अर्जित किया है। लोगों को डराना, धमकाना, जानलेवा हमला, फर्जी अधिकारी बनकर लोगों से अवैध उगाही करने जैसे गंभीर आरोप हैं। उसकी पत्नी ज्योति के खिलाफ पांच मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


....

नौ संपत्ति की कुर्क

- पटेलनगर का 91.52 वर्ग मीटर का मकान, कीमत करीब 2.50 करोड़ रुपये

- नई बस्ती में एक दुकान, कीमत करीब 70 लाख रुपये।

- नई बस्ती में ग्राउंड फ्लोर की दुकान, 75 लाख रुपये।

- नई बस्ती में एक दुकान, कीमत 41 लाख रुपये।

- कविनगर राजनगर में 167.22 वर्ग मीटर का आवासीय भवन 3.50 करोड़ रुपये।

- एनएच-24 पर डूंडाहेड़ा स्थित उर्बिट प्लाजा की दुकान, कीमत 75 लाख रुपये।

- एनएच-24 पर डूंडाहेड़ा स्थित उर्बिट प्लाजा की दुकान, कीमत 30 लाख रुपये।

- एनएच-24 पर डूंडाहेड़ा स्थित उर्बिट प्लाजा की दुकान, कीमत 38 लाख रुपये।

- दोपहिया वाहन कीमत 40 हजार।

......

संजय सूरी का आपराधिक इतिहास

- थाना सिहानी गेट में पांच मुकदमे।

- कोतवाली नगर पांच मुकदमे।

- थाना कविनगर में एक मुकदमा

- थाना मधुबन बापूधाम में एक मुकदमा

.....

ज्योति सूरी का आपराधिक इतिहास
-थाना सिहानी गेट में दो मुकदमे।

- कोतवाली नगर में एक मुकदमा।

-थाना कविनगर में एक मुकदमा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed