फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Gangster case registered, BJP Yuva Morcha leader arrested, ruckus at police station

Ghaziabad News: गैंगस्टर का केस दर्ज भाजयुमो नेता को किया गिरफ्तार, थाने पर हंगामा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jan 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
Gangster case registered, BJP Yuva Morcha leader arrested, ruckus at police station
इंदिरापुरम। इंदिरापुरम थाने की पुलिस ने भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के खोड़ा मंडल के अध्यक्ष अनुज कसाना पर गैंगस्टर एक्ट के तहत केस दर्ज कर बृहस्पतिवार को उसे गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई पर भाजपाई भड़क उठे और थाने का घेराव कर धरना देकर बैठ गए।
विज्ञापन

सुबह 11 से शाम चार बजे तक पुलिस कार्रवाई के विरोध में हंगामा-प्रदर्शन करते रहे। पुलिस के खिलाफ नारे भी लगाए। चार बजे सदर के भाजपा विधायक संजीव शर्मा ने पुलिस अफसरों से बातचीत की। इसके बाद उन्होंने प्रदर्शनकारियों से कहा कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होगी।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि पुलिसकर्मियों ने अनुज का एनकाउंटर करने की धमकी भी दी। इस पर संजीव शर्मा ने कहा कि अगर यह सही है तो धमकी देने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई कराई जाएगी। विधायक से आश्वासन मिलने के बाद प्रदर्शनकारी थाने से चले गए। प्रदर्शन में भाजयुमो की क्षेत्रीय मंत्री काजल त्यागी और प्रवीन भड़ाना, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं पार्षद गौरव सोलंकी, भाजपा किसान मोर्चा के महानगर अध्यक्ष पंकज भारद्वाज, क्षेत्रीय मंत्री भारत भाटी और कामेश्वर त्यागी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



अनुज को थाने के पीछे वाले

गेट से अदालत ले गई पुलिस
इंदिरापुरम थाने में भाजपाई सुबह से ही जमा होने शुरू हो गए थे लेकिन उनका गुस्सा तब भड़का जब उन्हें पता चला कि पुलिस अनुज कसाना को थाने के पीछे वाले गेट से अदालत ले गई है। इस पर भाजपाइयों ने नारे लगाने शुरू कर दिए। भाजयुमो के शहर अध्यक्ष सचिन डेढ़ा ने कहा कि पुलिस ने अनुज कसाना पर अनावश्यक कार्रवाई की है। मुकदमे अनुज के भाई अमित कसाना पर दर्ज हैं। पुलिस अनुज के साथ अमित को भी लपेट लिया है। दोपहर एक बजे पुलिस ने प्रदर्शन की वीडियो रिकार्डिंग शुरू करा दी। इस पर भाजपाइयों ने नारे लगाते हुए हंगामा-प्रदर्शन और तेज कर दिया। इस पर एसीपी और थाना प्रभारी ने कहा कि वीडियो रिकार्डिंग के आधार पर कार्रवाई नहीं की जाएगी। तब जाकर नारेबाजी थमी।


अनुज के जेल से बाहर आते

ही दर्ज किया पुलिस ने केस
अनुज कसाना और उसके भाई अमित को पुलिस ने पिछले साल रंगदारी के 2023 के मुकदमे में जेल भेजा था। अमित जेल में ही है जबकि अनुज को बुधवार को जमानत पर बाहर आ गया। इसका पता चलते ही पुलिस ने दोनों भाइयों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया। थोड़ी देर बाद ही अनुज की गिरफ्तारी कर ली गई। उसे बृहस्पतिवार को फिर से जेल भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि अनुज कसाना पर रंगदारी की धमकी देने के दो केस दर्ज हैं। दोनों केस खोड़ा थाने के हैं। एक 2020 का है और दूसरा 2023 का। अमित कसाना पर तीन केस दर्ज हैं। इनमें से एक 2019 का दिल्ली के न्यू अशोक नगर थाने का है, जो लूट की धारा में है। दो केस खोड़ा थाने के हैं। 2023 का रंगदारी का और 2024 का लूट का।

बयान
भाजयुमो नेताओं व कार्यकर्ताओं से बातचीत की गई है। एनकाउंटर की धमकी देने के मामले में चौकी प्रभारी पर कार्रवाई की जाएगी। गैंगस्टर मामले की विवेचना भी निष्पक्ष होगी। - स्वतंत्र कुमार सिंह, एसीपी इंदिरापुरम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed