फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Gangster arrested with cartridges in Modinagar

Ghaziabad News: मोदीनगर में गैंगस्टर कारतूस समेत गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 03 Oct 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Gangster arrested with cartridges in Modinagar
मोदीनगर। पुलिस ने हथियार तस्कर गिरोह के फरार सरगना गैंगस्टर सनी सांगवान को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर आरोपी के कब्जे से दस कारतूस बरामद किए। आरोपी हत्या के मामले में जमानत पर है। पुलिस तस्कर गिरोह के एक आरोपी और एक खरीदार को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। सरगना सनी सांगवान को हथियार और कारतूस सप्लाई करने वाला आरोपी अभी फरार है।
विज्ञापन

मोदीनगर पुलिस ने बीते 22 सितंबर को हथियार तस्कर गिरोह का भंड़ाफोड़ किया था। पुलिस ने हथियार और कारतूस के जखीरे के साथ दो बदमाशों चिराग सांगवान निवासी गांव खंजरपुर मोदीनगर व आदित्य चौधरी उर्फ जोशी मूल निवासी गांव जलालाबाद मुरादनगर को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से तीस कारतूस बरामद किए थे।
विज्ञापन

एक आरोपी समर्थ सांगवान पिस्टल लेकर मौके से भाग गया था। एसीपी मोदीनगर अमित सक्सेना ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने गिरोह का सरगना सनी सांगवान पुत्र जितेन्द्र सांगवान मूल निवासी खंजरपुर बताया था। सनी सांगवान तिबड़ा निवासी दीपेन्द्र उर्फ दीप्पन हत्याकांड में जमानत पर है। पुलिस टीम आरोपी सनी सांगवान और फरार समर्थ सांगवान की तलाश में दबिशें दे रही थी। बृहस्पतिवार को पुलिस ने आरोपी सनी सांगवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के कब्जे से 10 कारतूस बरामद किए।। पुलिस पूछताछ में सनी ने बताया कि वह नगर की कृष्णाकुंज कॉलोनी निवासी निक्की से कारतूस खरीदता था। पुलिस टीमें आरेापी निक्की की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed