फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Gangajal supply work will start in two months: Sunil Sharma

दो महीने में शुरू होगा गंगाजल आपूर्ति का काम : सुनील शर्मा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 31 Mar 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
Gangajal supply work will start in two months: Sunil Sharma
खोड़ा। नगरपालिका परिषद की 10 लाख की आबादी लंबे समय से गंगाजल की मांग कर रही है। परियोजना धरातल पर शुरू न होने से आक्रोशित निवासियों ने रविवार राजेंद्र नगर स्थित कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा के कार्यालय पहुंचे। लोगों ने गंगाजल संकट का हवाला देते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की। मंत्री सुनील ने दो महीने में काम धरातल पर शुरू होने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

खोड़ा को 2024 में अमृत योजना के तहत 50 एमएलडी गंगाजल आपूर्ति योजना को मंजूरी मिली थी। 137 करोड़ रुपये की योजना की टेंडर प्रक्रिया अगस्त 2024 में शुरू हुई थी, लेकिन तकनीकी कारणों से यह बार-बार रद्द हो रही है। खोड़ा में आधे से ज्यादा घरों में बोरवेल से पानी आना बंद हो गया है। कहीं आ रहा है तो वह दूषित पानी होता है। लोग उसे साफ-सफाई में ही इस्तेमाल कर सकते हैं।
विज्ञापन

खोड़ा रेजिडेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक जोशी ने कहा कि आठ माह बाद भी परियोजना दस्तावेजों से धरातल पर नहीं उतर पाई है। खोड़ा निवासी मनोहर लाल देवतल्ला ने कहा कि लोग खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं। मंत्री ने बताया कि परियोजना में कुछ तकनीकी अड़चनें आ रही हैं। इन्हें दूर कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि दो महीने में परियोजना का काम धरातल पर शुरू हो जाएगा। इसके बाद लोग लौट गए। कार्यक्रम में उमेश सिंह सतपाल, श्याम सुंदर तिवारी, पंकज पाल जगदीश देवतल्ला, बुद्धि बल्लभ सती, भुवन कांडपाल, जगदीश तिवारी, सुबला सलूजा, ललित मिश्रा, ललित रावत, अमरसिंह, विशंभर सिंह नेगी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed