{"_id":"59319b234f1c1be327bdb3a9","slug":"ganga-junior-dashera-heavy-vehicle-not-running-on-the-highway-from-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा ज्येष्ठ दशहरा - आज से हाईवे पर नहीं दौड़ेंगे भारी वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा ज्येष्ठ दशहरा - आज से हाईवे पर नहीं दौड़ेंगे भारी वाहन
अमर उजाला ब्यूरो गाजियाबाद
Updated Fri, 02 Jun 2017 10:36 PM IST
विज्ञापन
ganga
- फोटो : google
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गंगा ज्येष्ठ दशहरा के मद्देनजर आज (शनिवार) दोपहर 12 बजे से लखनऊ-दिल्ली हाईवे (एनएच 24 पर मालवाहक भारी वाहनों का संचालन बंद रहेगा। सवारी वाहन, कार और रोडवेज बसें ही दौड़ेंगी। हाईवे पर भारी वाहन वैकल्पिक मार्ग से होते हुए अपने गंतव्य तक पहुंचेंगे।
मुरादाबाद से दिल्ली जाने वाले वाहन-
मुरादाबाद से दिल्ली जाने वाले भारी वाहनों को हाईवे पर रोक दिया जाएगा। बड़े और मालवाहक वाहनों को रोक कर कांठ, बिजनौर और वाया मेरठ दिल्ली गुजारा जाएगा।
विज्ञापन
मुरादाबाद से मेरठ के लिए-
अगवानपुर, छजलैट, वाया बिजनौर होते हुए मेरठ तक पहुंचेंगे।
अमरोहा से दिल्ली जाने वाले वाहन-
अमरोहा की तरफ से देश की राजधानी दिल्ली जाने वाले वाहनों को हाईवे पर रोक दिया जाएगा। जोया से अमरोहा, बिजनौर के शिवाला कलां, नूरपुर, बिजनौर वाया मेरठ होकर दिल्ली जाएंगे।
विज्ञापन
गजरौला से दिल्ली रूट पर दौड़ने वाले वाहन-
गजरौला चौपला से हसनपुर, रहरा, गवां, अनूपशहर से बुलंदशहर से निकलते हुए दिल्ली पहुंचना होगा। वहीं संभल की तरफ से आने वाले वाहनों को हसनपुर में रोक दिया जाएगा। इनको हसनपुुर से रहरा, गवां, अनूपशहर वाले रूट से गुजारा जाएगा।
मुरादाबाद की तरफ से गाजियाबाद का ट्रैफिक-
गाजियाबाद की तरफ जाने वाले वाहन हाईवे पर रोक कर मुरादाबाद से संभल, बहजोई, अनूपशहर और बुलंदशहर के मार्ग से गाजियाबाद पहुंचेंगे।
दिल्ली की तरफ से मुरादाबाद के वाहनों का रूट-
मुरादाबाद को आने वाले मालवाहक वाहनों को राष्ट्रीय राजमार्ग से रोक कर मेरठ, बिजनौर वाया कांठ होते हुए मुरादाबाद को गुजारा जाएगा।
गाजियाबाद के वाहन-
गाजियाबाद से मुरादाबाद जा रहे वाहन बुलंदशहर, अनूपशहर, बहजोई से संभल मार्ग से मुरादाबाद पहुंचेंगे।
वर्जन
राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार की दोपहर 12 बजे से रूट डायवर्ट कर दिया जाएगा। रोडवेज बसों और कारों को छोड़ कर माल वाहक एवं भारी वाहन वैकल्पिक मार्ग से गंतव्य तक पहुंचेंगे। स्नान के दिन हाईवे पर वाहनों की हालात देखने के बाद डायवर्ट खत्म किया जाएगा।
-बृजेश सिंह अपर पुलिस अधीक्षक।