फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Ganga crossed the danger mark Water filled from fields to population

Ghaziabad News: खतरे के निशान को पार कर गई गंगा खेतों से लेकर आबादी तक भरा पानी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 09 Aug 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Ganga crossed the danger mark
Water filled from fields to population
अनूपशहर/अहार/नरौरा। पहाड़ों पर हो रही बारिश और बिजनौर बैराज से छोड़े जा रहे पानी ने गंगा नदी में उफान ला दिया है। नरौरा बैराज पर गंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 31 हजार क्यूसेक ऊपर पहुंच गया। अनूपशहर के बाद अब राजघाट में आबादी क्षेत्र के बाजार में पानी घुस गया। आसपास के खेतों तक पानी बढ़ने से बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। 10 गांवों में खेतों में पानी भर गया है।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग ने बैराज एवं तटबंधों पर अलर्ट जारी किया है। सिंचाई विभाग के जललेखा सहायक देवेश कुमार ने बताया कि जलस्तर लगातार वृद्धि के साथ शुक्रवार को सुबह छह बजे नरौरा बैराज से नदी की डाउन स्ट्रीम में 281676 क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है जो कि समुद्र तल 179.14 मीटर है।
विज्ञापन

हेड वर्क्स के एसडीओ अंकित सिंह ने बताया कि बैराज से 2.5 लाख क्यूसेक पानी की निकासी होने व जलस्तर समुद्र तल से 178.765 मीटर होने पर जलस्तर खतरे के निशान पर पहुंचता है। बैराज के सभी 61 गेट का नियंत्रण स्वचालित तकनीक से नियंत्रण कक्ष से किया जा रहा है। बैराज पर अतिरिक्त कर्मचारी कर्मचारी तैनात है तथा गंगा नदी के तटबंध पर कमी पेट्रोलिंग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजघाट ग्राम प्रधान ओमवीर सिंह ने बताया कि गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण गंगा किनारे के खेतों की फसलों में पानी भरा होने से किसान चिंतित हैं। पशुओं के लिए चारे का भी संकट पैदा हो रहा है। राजघाट के बाजार में आबादी क्षेत्र में बाढ़ का पानी आने से रास्तों पर एक-एक फीट से अधिक पानी में निकलने को मजबूर हो रहे हैं। गंगा घाट के वाहन पार्किंग क्षेत्र में 2 फीट तक पानी भरा हुआ है। पक्के बने अंत्येष्टि स्थल में भी पानी भर गया है। अनूपशहर और अहार में जलस्तर में पिछले 24 घंटे में एक फीट से अधिक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। बताया कि शनिवार सुबह बिजनौर बैराज से 1.50 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। जबकि इससे पहले भी कई बार पानी छोड़ा जा चुका है। लगातार बढ़ रहे जलस्तर से खादर क्षेत्र में स्थित लगभग 10 गांवों की सैकड़ों बीघा फसलें जलमग्न हो चुकी हैं। कई जगह कटान भी हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed