फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   From April, babies will get treatment on 18 beds in women's hospital

Ghaziabad News: अप्रैल से महिला अस्पताल में 18 बेड पर शिशुओं को मिलेगा इलाज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 25 Mar 2024 02:18 AM IST
विज्ञापन
From April, babies will get treatment on 18 beds in women's hospital
गाजियाबाद। जिला महिला अस्पताल के स्पेशल न्यू बोर्न केयर यूनिट (एसएनसीयू) वार्ड में अप्रैल के पहले सप्ताह से छह और शिशुओं को भर्ती करने की सुविधा मिलने लगेगी। शासन से अस्पताल प्रबंधन को छह मशीनें मिल चुकी हैं। अब इन मशीनों को इंंस्टॉल किया जाएगा। वर्तमान में एसएनसीयू में 12 शिशुओं को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। कई बार बीमार शिशुओं की संख्या बढ़ने पर उन्हें रेफर करना पड़ता था। अप्रैल से 18 बच्चे भर्ती होने शुरू हो जाएंगे। इससे नवजात को अस्पताल से रेफर की संख्या में कमी आएगी। एसएनसीयू में कम वजन वाले, पैदा होने पर नहीं रोने पर व गंभीर बच्चों को भर्ती कर उपचार किया जाता है। इसके अलावा संजयनगर स्थित संयुक्त अस्पताल में बाल चिकित्सा गहन चिकित्सा इकाई (पीकू) वार्ड और तीन बेड का एसएनसीयू वार्ड भी है। स्टाफ की कमी के चलते इसे संचालित नहीं हो पा रहा है। ऐेसे में संयुक्त अस्पताल से भी नवजात बच्चों को महिला अस्पताल में रेफर कर दिया जाता है। यहां भी केवल 12 बेड होने पर सभी नवजात को भर्ती नहीं हो पाते हैं, दिल्ली या मेरठ रेफर किया जा रहा है।
विज्ञापन

महिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. अभिषेक त्रिपाठी ने बताया कि एसएनसीयू में 6 बेड बढ़ाने के लिए शासन से बजट जारी किया गया था। अस्पताल में मशीनें पहुंच चुकी हैं। होली बाद इन मशीनों को इंस्टॉल करा लिया जाएगा। अप्रैल के पहले सप्ताह से इन्हें संचालित कर उपचार किया जाएगा। एनआईसीयू वार्ड संचालित करने के लिए भी प्रस्ताव भेजा गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed