{"_id":"66e1f1253687d8630c0c0f05","slug":"frog-leg-found-in-samosas-customer-protested-ghaziabad-news-c-134-1-sbd1001-111906-2024-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: समोसे में निकली मेंढक की टांग, ग्राहक ने किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: समोसे में निकली मेंढक की टांग, ग्राहक ने किया विरोध
विज्ञापन
इंदिरापुरम। अभयखंड स्थित मिठाई की दुकान से लिए गए समोसे में मेंढक की टांग निकलने का मामला सामने आया है। ग्राहक ने मेंढक की टांग निकलने पर पुलिस से मामले की शिकायत की। सूचना पर पहुंची खाद्य स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मिठाई की दुकान से सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए हैं।
मूलरूप से दनकौर निवासी अमन शर्मा पुत्र विनोद शर्मा न्यायखंड में रहते हैं। उन्होंने बताया कि बुधवार को वह अपने साथियों के साथ अभयखंड स्थित एक नामचीन मिठाई की दुकान पर समोसे लेने गए थे। वह समोसे लेकर घर चले गए। उन्होंने देखा कि समोसे में कुछ है। कुछ ही देर बाद वह दुकान पर वापस लौटे। पुलिस के मुताबिक अमन ने इस दौरान समोसे में मेंढक की टांग निकलने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।
पीड़ित ने दुकानदार को बताया कि उसने इसी पूरी वीडियो बना ली है। कुछ ही देर में यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इसकी सूचना खाद्य स्वास्थ्य विभाग को दी गई। सूचना पाकर टीम मौके पर पहुंची और नमूने लिए। एसीपी इंदिरापुरम स्वतंत्र सिंह ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है।