फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Friendship on social media, false promise of marriage and fraud of Rs 5.40 lakh

Ghaziabad News: सोशल मीडिया पर दोस्ती, शादी का झांसा और 5.40 लाख की ठगी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 14 Apr 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
Friendship on social media, false promise of marriage and fraud of Rs 5.40 lakh
गाजियाबाद। सोशल मीडिया पर अनजान व्यक्ति से दोस्ती करना युवती को महंगा पड़ गया। शातिर ने पहले युवती को अपनी बातों में उलझाकर शादी का झांसा दिया। फिर नया कारोबार शुरू करने का बहाना बनाकर उनसे 5.40 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए और तकादा करने पर अपना नंबर बंद कर लिया। अब पीड़िता ने मामले में साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस खाता नंबर के आधार पर आरोपी की पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन

प्रतीक ग्रैंड सोसायटी निवासी युवती ने बताया कि 2021 में उनके पास इंस्टाग्राम पर एक मैसेज आया था। मैसेज करने वाले ने अपना नाम कपिल शर्मा बताया। आरोपी उनसे मीठी मीठी बातें करने लगा। वह लंबे समय तक उनसे बात करता रहा और फिर उसने उनको दोस्ती का प्रस्ताव दिया। रोजाना उनकी उससे बात होती थी। आरोपी ने कहा कि वह उनसे शादी करना चाहता है। वह उसकी बातों में आ गईं। एक दिन आरोपी ने उनसे जरूरत बताकर 14 हजार रुपये मांगे। जून 2021 को उन्होंने आरोपी के खाते में पैसा भेज दिया। फिर उसने कहा कि वह काम शुरू करना चाहता है। काम शुरू होते ही वह शादी कर लेगा। उसने यह भी कहा कि काम शुरू करने में पैसा तो ज्यादा पैसा लगेगा, लेकिन उनको साढ़े पांच लाख की जरूरत है। इसके बाद उन्होंने अक्टूबर 2023 तक उस पर भरोसा करके 5.40 लाख रुपये अलग-अलग तारीखों में ट्रांसफर कर दिए। आरोपी उनसे और पैसे की मांग कर रहा था, लेकिन उनके पास और पैसा नहीं बचा था। जब उन्होंने ठग से अपना पैसा मांगा तो उसने उनसे संपर्क तोड़ दिया। अब उन्हाेंने मामले में थाने में शिकायत दर्ज कराई है। इस बारे में एडीसीपी क्राइम पीयूष सिंह ने बताया कि जिन खाता नंबरों में पैसा ट्रांसफर हुआ है, उसके आधार पर शातिर की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed