फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Friends shot ward boy, butt injured father

Ghaziabad News: दोस्तों ने वार्ड बॉय को गोली मारी, पिता को बट मारकर किया घायल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 26 Aug 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
Friends shot ward boy, butt injured father
लोनी। बेहटा हाजीपुर बंद फाटक के पास बृहस्पतिवार रात पैसों के लेनदेन को लेकर दोस्तों ने दिल्ली जीटीबी अस्पताल में वार्ड बॉय की नौकरी करने वाले पारुल को गोली मार दी। पारूल (30) के कमर में गोली लगी है। बेटे को बचाने आए पिता पर आरोपियों ने तमंचे की बट मारकर उन्हें घायल कर दिया है। पुलिस ने दो नामजद समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


बॉर्डर थाना क्षेत्र के बंद फाटक पर बृजमोहन परिवार के साथ रहते हैं। उन्होंने बताया कि उनके चार बेटे राहुल, पारूल, अजय और मंजीत हैं। उनका बेटा पारुल दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में वार्ड बॉय का काम करता है। पारुल की पत्नी कोमल और बच्चे दिवांशी और दीक्षा हैं। उन्होंने बताया कि पारूल बृहस्पतिवार रात घर पर खाना खाकर सोने की तैयारी कर रहा था। तभी उसके दोस्तों ने उसे फोन कर बाहर बुलाया। बाहर आते ही दोस्तों ने उसके साथ गाली-गलौज करना शुरू कर दी तो बृजमोहन और परिवार के अन्य सदस्य भी आ गए।
विज्ञापन

आरोपी पारुल और बृजमोहन के साथ मारपीट करने लगे। इस दौरान एक आरोपी ने अपनी जेब से तमंचा निकाला और बृजमोहन के चेहरे पर बट मार दी। बट लगने पर वह खून से लथपथ हो गए। बेटे पारुल ने बचाने की कोशिश की और पथराव करना शुरू कर दिया। तभी आरोपी ने पारुल को गोली मार दी। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग एकत्रित होने लगे। लोगों को आता देख आरोपी बाइक लेकर मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। डीएसपी विवेक यादव ने बताया कि मामले में भारत, बाचू और एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। जिन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है। वह अभी फरार चल रहे हैं। पुलिस ने घर और आरोपियों के ठिकानों पर दबिश दी है। वहीं पारूल की हालत खतरे से बाहर है। पिता बृजमोहन को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed