फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Friends drunkenly confessed to the murder of a labourer

Ghaziabad News: मजदूर की हत्या कर दोस्तों ने नशे में कुबूल कर लिया गुनाह

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 22 May 2024 03:38 AM IST
विज्ञापन
Friends drunkenly confessed to the murder of a labourer
मोदीनगर। भोजपुर के जंगल में मंगलवार की सुबह तीन दोस्तों ने पहले शराब के नशे में मजदूर महेश जाटव (45) की धारदार हथियार से हत्या कर चेहरा ईंट से कुचल दिया। इसके बाद नशे में ही अपना गुनाह भी कुबूल कर लिया। एक ने महेश के चाचा तेजपाल से कहा कि हमने आज तेरे भतीजे का काम तमाम कर दिया है। तेजपाल ने फोन करके पुलिस बुला ली। दो पकड़े गए जबकि तीसरा भाग निकला।
विज्ञापन

खंजरपुर निवासी महेश के बेटे शिवम ने बताया कि गांव के ही आशीष, कपिल और सुभाष सुबह पिता को बुलाकर ले गए थे। दोपहर को पता चला कि तीनों ने पिता की हत्या कर दी है। यह राज पुलिस के आने पर खुला। ऑटो चलाने वाले तेजपाल ने पुलिस को बताया कि दोपहर साढ़े बारह बजे उन्होंने तीनों को गांव के बाहर वाहन के इंतजार में देखा। तीनों बुरी तरह नशे में धुत थे। उनके पैर लड़खड़ा रहे थे। चेहरे से डरे हुए लग रहे थे। उन पर शक हो गया। इस पर तीनों को ऑटो में बिठा लिया और गांव के अंदर ले गए।
विज्ञापन


तेजपाल ने पुलिस को बताया कि रास्ते में एक बोला, आज तेरे भतीजे का काम तमाम कर दिया है। उससे पूछा कि कहां और कैसे। बोला, भोजपुर चल, अभी दिखाता हूं। तेजपाल का कहना है कि वे लोग उन्हें मौका ए वारदात पर ले गए। वहां महेश की लाश देख उन्होंने फोन करके पुलिस को बुला लिया। पुलिस ने कपिल और आशीष को पकड़ लिया। पुलिस को देखते ही सुभाष भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन



शराब की बोतलें मिलीं

एसीपी ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि शिवम की तहरीर पर आशीष, कपिल और सुभाष के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। मौके से खून से सनी ईंट बरामद हुई है। फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।


सीमा विवाद में उलझी पुलिस

घटनास्थल मोदीनगर और भोजपुर थाना क्षेत्र की सीमा पर है। हत्या के बाद मोदीनगर और भोजपुर पुलिस सीमा विवाद में उलझ गई। काफी देर तक असमंजस की स्थिति बनी रही। एसीपी के हस्तक्षेप के बाद भोजपुर पुलिस ने कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed