{"_id":"57374b2b4f1c1be37291a396","slug":"free-parking-routed-off-to-prevent-vehicle-theft","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन चोरी रोकने को फ्री पार्किंग कराई बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन चोरी रोकने को फ्री पार्किंग कराई बंद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sun, 15 May 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
पार्किंग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाहन चोरी रोकने की बजाय पुलिस ने रेलवे स्टेशन की फ्री पार्किंग ही बंद करा दी। स्टेशन पर वाहनों से पहुंचने वाले यात्रियों को अब बाइक और कारें खड़ी नहीं करने दी जा रही। इस पार्किंग की एंट्री के बाहर ईंटें रखकर रास्ता रोक दिया गया है।
विज्ञापन
हालांकि रेलवे अधिकारियों को पार्किंग के संचालन पर एतराज नहीं है। ऐसे में दो विभागों के बीच फंसकर लोग परेशानी झेल रहे हैं। परेशान दैनिक यात्रियों ने रेल मंत्री से ट्वीटर पर भी शिकायत की है।
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर टू-व्हीलर की पार्किंग का ठेका करीब चार महीने पहले खत्म हो गया था। रेलवे ने ठेके के लिए नए सिरे से टेंडर निकाले, लेकिन कोई कांट्रेक्टर नहीं आया। ऐसे में रेलवे ने यह पार्किंग फ्री कर दी थी। वाहनों की रखवाली न होने से यहां बाइक चोरी होने लगी।
विज्ञापन
रोजाना एक से दो बाइक चोरी होने की शिकायत स्थानीय थाने में पहुंचने लगी तो पुलिस ने इस पार्किंग को ही बंद करा दिया। पटेल नगर निवासी अंकित का कहना है कि वह रोजाना बाइक रेलवे स्टेशन पर खड़ी कर ट्रेन से दिल्ली ड्यूटी पर जाते हैं। चार दिन से यह पार्किंग बंद कर दी गई है।
बाइक खड़ी करने पर पुलिसकर्मी धमकाते हैं। राजनगर निवासी आकाश का कहना है कि पार्किंग बंद हो जाने से अब बाइक खड़ी करने के लिए जगह नहीं मिल रही। इससे परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
ठेका न होने की वजह से लोग बिना किसी सुरक्षा के वाहन खड़ा कर रहे थे। वाहन चोरी की घटनाएं हो रही थी। सुरक्षा की दृष्टि से सिर्फ तब तक के लिए पार्किंग रोकी गई है जब तक रेलवे का नया कांट्रेक्टर नहीं आ जाता। -धीरेंद्र सिंह, एसएचओ, घंटाघर कोतवाली
पार्किंग में वाहन खड़ा करने पर रोक नहीं लगाई गई है। शिकायत मिलते ही एंट्री प्वाइंट पर लगाई गई ईंट हटवा दी गई है। नया कांट्रेक्ट हो गया है, जल्द ही पार्किंग संचालक यहां सुरक्षा इंतजाम करेगा। - डीके चोपड़ा, डीटीएम